मां नर्मदा के उत्तर तट संतों-महात्माओं के अनेक आश्रम है। जहां धार्मिक आयोजन चलते ही रहते हैं। नगर से चार किमी दूर मां नर्मदा के उत्तर तट एक्वाडक्ट पुल के पास सुंदरधाम तपोवन रामघाट खेड़ीघाट स्थित डेहरिया आश्रम में 70 वां श्री विष्णु महायज्ञ होगा।
यह महायज्ञ विश्व कल्याण की सुख समृद्धि व शांति के लिए पिछले 70 वर्षों से लगातार होते आ रहे हैं। रविवार 20 मई से शुरू हुए महायज्ञ का 24 मई को भंडारे के साथ समापन होगा। यह आयोजन परम पूज्यनीय अनंत श्री विभूषित श्री श्री 1008 परम तपस्वी श्री गुरु सुंदरदासजी महाराज की सद्प्रेरणा व श्रीश्री 1008 श्री महा मंडलेश्वर बालक दास जी महाराज (लोहा लंगड़ी) के सानिध्य में चार दिनी श्री विष्णु महायज्ञ होगा। विश्व की शांति के लिए 70 वां श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन यजुर्वेदाचार्य स्व. पंडित ब्रजमोहन द्विवेदी उज्जैन, हरी सिद्धि मंदिर के शिष्य पंडित रमेशचंद्र व जगदीश द्विवेदी द्वारा 20 मई रविवार को आश्रम परिसर में सुबह 9 बजे से शुरू किया जाएगा। जिसमें श्री गणेश पूजन, श्री पंथ गव्य प्राशन, पच्च्वाद्द कर्म पीठ देवता आह्वान, अग्नि प्रतिष्ठा, गृहमुख्य हवन कार्य किए जाएगा।
विश्व कल्याण के लिए 70 साल से हो रहा महायज्ञ
सुंदरधाम तपोवन में लगी संत श्री की प्रतिमा।
रोज होगा नित्यार्चन वेद पाठ व हवन
दूसरे दिवस मिती ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी पर 21 मई सोमवार को याज्ञिक मंडल पीठ, देवता आह्वान, हवन कार्य होगा। तीसरे दिवस से रोजाना नित्यार्चन वेद पाठ का कार्यक्रम 24 मई तक निरंतर चलता रहेगा। इस दिन गंगा दशहरा पर यज्ञ कार्य पूर्णाहुति वसोधरा महाप्रसाद, महा आरती कर मां नर्मदा का पूजन के बाद दोपहर करीब 1 बजे से 3 बजे तक पूर्णाहुति की जाएगी। उसके बाद भंडारे का आयोजन होगा। इस दौरान 4 दिनी आयोजनों का दौर भी होगा।