धर्म... जगंलों में बसे माल वाले हनुमान का मनाया स्थापना दिवस
बड़वाह | नगर से 15 किमी दूर मोहदरी आश्रम के पास घने जंगल में स्थित माल वाले हनुमानजी का स्थापना दिवस मनाया गया। प्राचीन मूर्ति एक साल पहले जंगल में आग लगने के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई थी। फिर नगर के कुछ युवाओं द्वारा हनुमानजी की प्रतिमा लाकर उसी स्थान पर प्राण प्रतिष्ठा कर पुन: स्थापित की थी। जिसके एक वर्ष पूर्ण होने पर यह आयोजन हुए। जुड़े भक्त विशाल सन्नी, जयंत मालाकार ने बताया शनिवार सुबह 9 बजे पंडित अखिलेश द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा का पूजन-अर्चन शुरू हुआ। विधिवत मूर्ति को दूध, दही स्नान करवाकर गन्ने के रस से अभिषेक किया। हनुमानजी की मूर्ति का शृंगार व आरती कर प्रसाद वितरण किया। भक्तों ने सुख शांति व अच्छी वर्षा की कामना की। इस दौरान अंतिम केवट, यश चौरसिया, रितिश शर्मा, जैनी वर्मा, पियूष शर्मा, हेमंत पटेल, नीतिश पटेल, हर्षित चंद्रवंशी, मानवेनसिंह सोलंकी, रवि चौहान सहित अन्य कई भक्त मौजूद थे।
संस्था.. आधार की जानकारी अद्यतन कराना जरूरी
सनावद | आधार अधिनियम के तहत बच्चों की 5 और फिर 15 वर्ष की आयु पर आधार की बायोमैट्रिक सूचना को अद्यतन करवाना अनिवार्य है। विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति व अन्य सुविधाओं के लिए आधार पंजीयन और उसमें सही मोबाइल नंबर होना आवश्यक हो गया है। विद्यार्थियों के आधार की जानकारी को अद्यतन करने के लिए सभी शासकीय व निजी विद्यार्थियों में कैंप लगाए जाएंगे जिसके माध्यम से विद्यार्थियों के आधार का अपडेशन किया जाएगा। सरकारी मेंडेटरी अपडेशन के अतिरिक्त अन्य अपडेशन में विद्यार्थियों को 25 रुपए देने होंगे। पांच वर्ष की अवधि में आधार को अद्यतन नहीं करवाया तो वह निष्क्रिय हो जाएगा व आगामी एक वर्ष में अपडेशन नहीं करवाने पर आधार को विलोपित कर दिया जाएगा। 15 वर्ष की आयु पर बायोमैट्रिक अपडेशन नहीं करवाने पर आधार का 18 वर्ष पर विलोपित हो जाएगा। इस स्थिति में बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा और कैरियर संबंधी कामों में शामिल होने में समस्या आ सकती है।
संस्था.. स्कूलों में रैम्प व रेलिंग की सुविधाएं
सनावद | नि:शक्त बच्चों की मदद के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है। बच्चों के लिए अधिकांश स्कूलों में रैंप के साथ रेलिंग नहीं है। जिससे बच्चों को स्कूलोंं तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। नियम है कि स्कूलो में नि:शक्त बच्चे हों या न हों पर उनमें चढ़ने-उतरने के लिए रेलिंग होना आवश्यक है। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक ने सभी जिला कलेक्टर्स व मिशन संचालक को पत्र लिखकर कहा है कि अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम के अंतर्गत बाधामुक्त विद्यालय रैंप व रेलिंग युक्त बनाने के निर्देश है। इन निर्देशों के पालन में अब खरगोन जिले की सभी स्कूलों में दिव्यांग बच्चों की सुविधा के लिए रैंप और रेलिंग बनाए जाएंगे। हर माह रैंप और रेलिंग के निर्माण की समीक्षा भी की जाएगी।
संस्था..बिजली कर्मचारी यूनियन का हुआ स्वर्ण जयंती समारोह
बड़वाह | बिजली कर्मचारियों की पहली लड़ाई लड़ने के लिए व कर्मचारी के आर्थिक हितों की रक्षा कर सके इसके लिए बिजली कर्मचारी यूनियन संगठन का प्रादुर्भाव हुआ। बिजली कर्मचारी पश्चिमी क्षेत्र के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समारोह में महामंत्री केशवलाल गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कोई पदचिन्हों पर चलता है तो कोई पदचिन्ह बनाता है। इस संगठन ने पदचिन्ह बनाने का काम किया है। सफलता की राह पर चलने के लिए खुद पर विश्वास होना चाहिए। तभी आदमी संगठन में सफल हो पाता है। बड़वाह के उमाशंकर चतुर्वेदी के साथ 50 कार्यकर्ताओं का सांसद प्रहलाद पटेल ने तिलक लगाकर शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। स्वर्ण जयंती समारोह में बड़वाह से संभागीय सचिव श्रीराम बिर्ला के साथ11 कार्यकर्ता कार्यक्रम में गए थे। मुख्य अतिथि भारतीय जनता मजदूर महासंघ भाजपा मजदूर प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सांसद प्रहलाद पटेल, विशेष अतिथि मप्र बीजेएमएम के प्रांतीय अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, मोहन यादव, अनिल फिरोजिया, सुधीर तावसे, प्रेम यादव इंदौर थे।
संस्था..9 वीं कक्षा में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्स, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स
सनावद | नवोदय विद्यालय जूनापानी में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में खरगोन जिले के 318 बच्चों ने आवेदन किए थे। जिसमें से 236 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया।