चेक बाउंस मामले में कोर्ट के सामने पेश हुआ दूसरा व्यक्ति
चेक बाउंस मामले में कोर्ट के सामने पेश हुआ दूसरा व्यक्ति
महेश्वर | हार्वेस्टर बेचने के बदले दिए चेक के बाउंस होने पर न्यायालय में चल रहे प्रकरण में आरोपी की जगह अन्य व्यक्ति पेश हुआ। इस मामले में आरोपी सहित 3 लोगों पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 420 का प्रकरण दर्ज किया है। एसआई विक्रम चौहान ने बताया राजनाथ पाटीदार इटावदी को उपरवाड़ा (रतलाम) के राजू पिता अमरूलाल ने हार्वेस्टर खरीदने के बदले चेक दिया था। चेक बाउंस होने पर न्यायालय में केस लगाया। बुधवार को राजू की पेशी थी। राजू ने कोर्ट परिसर में होने के बावजूद अपनी जगह बालूसिंह पिता नरसिंह को भेज दिया। परिवादी राजनाथ ने पहचानने से इंकार किया तो कोर्ट ने मामला संज्ञान में लेकर राजू, बालूसिंह व जमानतदार मुकेश पिता अमरूलाल को पुलिस को सौंप दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धारा 419, 420, 468, 471, 474, 34 में केस दर्ज किया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
मिस्टर एंड मिस एमपी माॅडल के आॅडिशन हुए
खरगोन| ब्राउन मुंडे इवेंट इंटरटेंनमेंट ने मिस्टर एंड मिस एमपी माॅडल शो के लिए युवाओं का आॅडिशन लिया। हेड गौरव व अभिषेक ने बताया यह शो इंदौर, उज्जैन,भोपाल, जबलपुर, रीवा व खरगोन में हो रहा है। दीपक चैहान ने बताया आॅडिशन उज्जैन व इंदौर में हो चुका है। डायरेक्टर सचिन कर्मा ने बताया कि यहां माॅडलिंग का क्रेज है। प्लेटफार्म नहीं मिल रहा है। ये आॅडिशन खरगोन के अलावा, बड़वाह, कसरावद, महेश्वर और सनावद में होगा। ये अब 27 मई को इंदौर में ग्रेंडफिनाले शो में शामिल होंगे।