शिविर के संबंध में बैठक में चर्चा करते अधिकारी।
परिवेदना निवारण शिविर 18 को
बड़वाह | स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यरत अमले की स्थापना संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए स्थानीय शासकीय बालक उत्कृष्ट उमावि में विभागीय परिवेदना निवारण शिविर 18 मई को सुबह10.30 से 5.30 बजे तक रहेगा। शिविर में शिक्षा विभाग के अधीन सभी संस्थाओं के तृतीय व चतुर्थ वर्ग के शासकीय कर्मचारी, सहायक अध्यापक, अध्यापक, वरिष्ठ अध्यापक, सहायक शिक्षक, व्याख्याता, प्राचार्य व अन्य विभागीय स्थापना संबंधी समस्या के हल के लिए उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। शिविर के संबंध में बैठक रखी गई। बीईओ डीएस पिपलौदे ने कहा शिविर में शिक्षक, कर्मचारी की स्थापना संबंधी सभी समस्याओं व शिकायतों के लिए आवेदन दे सकेंगे व वरिष्ठता निर्धारण समयमान वेतनमान, वरिष्ठ वेतनमान, वेतन संबंधी समस्याएं, वेतन वृद्धि, अंशदान कटौती, अवकाश संबंधी समस्याएं सामान्य भविष्य निधि, गोपनीय चरित्रावली के संबंध में अपना आवेदन पूर्व से ही तैयार कर शिविर में प्रस्तुत किया जा सकता है। यूनिक आईडी व अपनी संस्था का डाईस कोड भी साथ में शिविर में लाना होगा।
शिविर के संबंध में बैठक में चर्चा करते अधिकारी।