सनावद | शिक्षकों की समस्या के निराकरण के लिए शिक्षा विभाग ने 3 स्तरीय रूपरेखा तैयार की है। इसके लिए आयुक्त शिक्षा विभाग ने शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी केके डोंगरे ने बताया 18 मई को बड़वाह व कसरावद विकासखंड में शिक्षा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।