अवैध उत्खनन करने वाली जेसीबी व 3 ट्रैक्टर को पकड़ा
बेड़िया | बेड़िया पुलिस को अवैध रेत उत्खनन करने वाली एक जेसीबी व तीन ट्रैक्टर को पकड़ने मे सफलता मिली है। खरगोन एसपी डी. कल्याण चक्रवर्ती को रावेरखेडी क्षेत्र मे लगातार अवैध रेत उत्खनन की सूचना मिल रही थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बेड़िया थाना प्रभारी राजेश यादव को कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया था। एसडीओपी मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन मे अपनी टीम के नरबदसिंह ठाकुर, आरक्षक हुकुम, गटाराम, नरेन्द्र, आर शोएब को साथ लेकर 20 मई को रात 1 बजे दबिश दी। ग्राम रावेरखेडी के पूर्व मे बाकुंड नदी पर पंहुचे। जहां पर जेसीबी मशीन से अवैध रुप से नदी से रेत निकाल कर ट्रालियों में भरी जा रही थी। जिसे चारो तरफ घेराबंदी कर जेसीबी (एमपी 10 डीए 0389) के चालक सुनील पिता सियाराम (35) निवासी कसरावद व रेत भरे ट्रैक्टर (20 एएस 8493) चालक रूपेश पिता कडवाजी (27) निवासी बकांवा, ट्रैक्टर (एमपी10 एबी 4553) अनिल पिता हुकुम (21) वर्ष निवासी बकांवा व ट्रैक्टर (एमपी 10 एबी 4504) के चालक महेश पिता सिद्धनाथ जाति नाथ (32) निवासी बकांवा उक्त जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर चालकों द्वारा मध्य प्रदेश खनिज अधिनियम का उल्लंघन करते पाए जाने पर पंचनामा बनाकर जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर जब्त किया। जो अग्रिम कार्रवाई के लिए एसडीएम बड़वाह को भेजा जाएगा।
जिशान शेख ने प्राप्त किए 76.80 प्रतिशत
सनावद |हाईस्कूल शिक्षा मण्डल द्वारा घोषित किए गए बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में नगर की गीता देवी अग्रवाल स्कूल के छात्र जिशान इकबाल शेख ने 76.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्र की सफलता पर शिक्षकों, परिजनों व संस्था ने हर्ष व्यक्त किया।
गुरमत शबद प्रचार यात्रा का स्वागत हुआ
बड़वाह | खालसा कॉउंसिल गुरमत चैरिटेबल ट्रस्ट अमृतसर के हजुरी रागी ज्ञानी गुरदेव सिंह व गुरुसिंध सभा बड़वाह के संयुक्त प्रयासो से सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विशाल गुरमत समागम हुआ। ज्ञानी गुरदेव सिंह, ज्ञानी जसविंदर सिंह दर्दी, ज्ञानी गुलाब सिंह, ज्ञानी हरविंदर सिंह, ज्ञानी बलविंदर सिंह उपस्थित थे। दस गुरुओ के द्वारा बताये हुए रास्ते पर चलने के विभिन्न रास्ते बताये। जत्थों ने श्री गुरु नानक देव जी के बताये हुए मार्गो पर चलने की बाते कही। समिति प्रमुख इकबाल सिंह व सचिव जितेंद्र सिंह ने इस समागम का मुख्य उदेश्य बताया। समिति प्रवक्ता सतविंदर सिंह ने बताया कि गुरुद्वारे पहुचने के पूर्व जत्थों का स्वागत नर्मदा रोड स्थित गुरुद्वारे में किया गया। आयोजन में आसपास के कई नगरो से विशाल संख्या में सिक्ख अनुयायी पहुचे। समिति के कोष प्रमुख अवतार सिंह ने समाजजनों का व पधारे हुए जत्थों का स्वागत किया। अंत में लंगर का आयोजन भी हुआ।
जैवविविधता के िलए आस्था ग्राम ट्रस्ट को तीन लाख रुपए का पुरस्कार
खरगोन | प्रदेश शासन ने शुरू की जैवविविधता पुरस्कार योजना 2018 मंे खरगोन जिले को दो श्रेणी में पुरस्कार मिलेगा। जैवविविधता स्वामित्व रखने वाले विभाग की श्रेणी में सामान्य वन मंडल बड़वाह को द्वितीय और अशासकीय संस्थागत श्रेणी में आस्था ग्राम ट्रस्ट को प्रथम पुरस्कार के रूप में 3 लाख रूपए मिलंेगे। यह कार्यक्रम आज भोपाल में होगा।