संस्था.. मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं कार्यकर्ता
बड़वाह |भाजपा की जिला बैठक ग्राम नावघाटखेड़ी के दादा दरबार आश्रम के हाल में दोपहर 12 बजे से संभागीय संघटक मंत्री जयपालसिंह चावड़ा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। विशेष अतिथि जिला प्रभारी राधेश्याम यादव, जिलाध्यक्ष बाबूलाल महाजन, गजेंद्र पटेल, कल्याण अग्रवाल थे। चावड़ा ने जिले के सभी मंडल अध्यक्षों को प्रतिमाह होने वाली बैठकों को सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए साथ ही बूथ प्रभारी पालक संयोजक को बैठक में शामिल होने पर विशेष जोर दिया। पार्टी के कार्यकर्ता अपने बूथों पर अभी से जुट जाए नए नामो को मतदाता सूची में जोड़ने का काम करे। इस अवसर पर जिला महामंत्री मायाराम पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, दिनेश जायसवाल, नपा उपाध्यक्ष गणेश पटेल, दीपक ठाकुर, दिलीप पटेल, कमल बिर्ला, कुसुम बिर्ला, विष्णु ठेकेदार, जगदीश रोकड़े, रितेश रोकड़े, नगर मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पप्पू बराड़, बहादर पटेल, महामंत्री रोमेश विजयवर्गीय, जिला महामंत्री महेंंद्र यादव,डॉ. एन. एस सोलंकी, ज्योति रेवतिकर अर्जुन केवट, मुकेश शर्मा दीपक ठाकुर व पार्टी के अपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में जिले के पदाधिकारी व18 मंडलों के अध्यक्ष मौजूद थे।
धर्म...मां नर्मदा का पूजन कर नहर से पानी छोड़ा
सनावद | जीवनदायिनी नर्मदा की नहरे किसानों के लिये वरदान है। अल्प वर्षा के कारण बांधों में पानी की कमी है फिर भी पानी पर पहला हक हमारे क्षेत्र के किसान भाइयों का है। विधायक हितेंद्र सिंह सोलंकी ने मोरघडी जंक्शन पर ओंकारेश्वर बांध की नहर खोलते समय कही। प्रभात उपाध्याय, दुलीचंद चोपड़ा, रेवाराम पटेल, गोविंद बिर्ला, विभाग के वी.आर. गोड, ए. के. वर्मा,वाय. के. श्रीवास्तव व क्षेत्र के किसानों ने रविवार शाम 6 बजे नहर पर माँ नर्मदा का पूजन अर्चन कर नहर छोड़ी व क्षेत्र में अच्छी फसल की कामना की। मीडिया प्रभारी रशीद जोया ने बताया कि एल वी सी की यह नहर की लंबाई 64 किलोमीटर है जो कसरावद तक जाती है इस नहर से सनावद ग्रामीण व बेड़िया क्षेत्र के अधिकांश किसान लाभान्वित होते है। नहरों में समय पर पानी आ जाने से क्षेत्र के किसान भाइयों ने हर्ष जताया।
संस्था...वर्मा सेक्टर अध्यक्ष नियुक्त
नांद्रा |अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ व मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया की अनुशंसा पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ की सहमति से युवा समाजसेवी जितेन्द्र वर्मा को गुलावड़ ब्लाक के नांद्रा सेक्टर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सरपंच नर्मदा रवि सोलंकी, रेखा सुरेंद्र कटारिया, वरिष्ठ कांग्रेसी बालकृष्ण मेंदाला, शांतिलाल वर्मा, कैलाश मामा, प्रवीण वर्मा, नगर अध्यक्ष रामू पाटिल, कमल मालवीया, असलम पठान, नरेंद्र बाबा, नारायण चौहान, प्रदीप बड़ोले, पप्पू सेन, हेमंत कटारिया, अरविंद गलबल, कृष्णकांत पाटीदार, लालचंद पाटीदार, कैलाश मौर्य, सुरेंद्र कटारिया, एडु दवाड़े, छोटू धाड़िया, संतोष मालवीय, कैलाश ओछट, राम भरोसे, सचिन सिसोदिया, महेश सिसोदिया, रमजान मंसूरी, गब्बर पठान,कालूसिंह कलम, भूरेसिंह कलम, गजु पटेल, सुरेंद्र सरग, सुरेश पाटीदार, रमेश पटेल, सतीश सिटोले, दयाराम पटेल, माखन यादव, अन्य कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया।
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्स, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स