पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जलकर के अधिभार में 100 प्रतिशत तक मिल सकती है छूट

जलकर के अधिभार में 100 प्रतिशत तक मिल सकती है छूट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरगोन | नेशनल लोक अदालत 22 अप्रैल को लगेगी। इसमें नपा के जलकर मामलों में कर तथा अधिभार की राशि अनुसार अधिभार में 50 से 100 फीसदी तक छूट, संपत्ति कर में 25 से 100 फीसदी तक एक बार की छूट मिलेगी। जिला न्यायालय के अलावा खरगोन, बड़वाह, सनावद, भीकनगांव, कसरावद व महेश्वर में निपटारे होंगे। जिला न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष बीआर पाटील ने लोक अदालत में पक्षकारों को पहुंचाने के लिए पेरालीगल वालेंटियर्स की सेवाएं लेकर डोर-टू-डोर केंपेन चलाने को कहा है। लंबित व राजीनामा योग्य आपराधिक, सिविल, पारिवारिक विवाद, कुटुंब न्यायालय व बिजली, श्रम, मोटर दुर्घटना दावा, अपील आदि मामले रखे जाएंगे।

खबरें और भी हैं...