बेटे के बाद पिता की मौत, दोनों की एक साथ निकली अर्थी
बड़वाह | मंगलवार रात को नर्मदा स्नान कर लौट रहे बाइक सवार दंपति व बच्चे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में 8 वर्षीय लड़के की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं पिता की बुधवार को इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार शाम करीब 6 बजे पिता का शव बड़वाह लाया गया। जहां से दोनों की एक साथ अर्थी निकाली गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को नेपानगर थाना क्षेत्र के चिड़िया पानी निवासी गणेश पिता शंकर (8), शंकर पिता किशन (36), गीताबाई पति शंकर (36) व दुर्गा पिता सीताराम (36) बाइक से नावघाट स्थित नर्मदा नदी स्नान करने आए थे। स्नान करके बाइक से कदवालिया जा रहे थे। रात करीब 8.30 बजे मनिहार के पास अज्ञात कंटेनर वाहन ने टक्कर मार दी। गणेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही शंकर, गीताबाई, दुर्गा को गंभीर चोट आई थी। शंकर को इंदौर रैफर किया गया था।