पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बहन को मिली साइकल लेकर जा रहे बालक को मारी टक्कर

बहन को मिली साइकल लेकर जा रहे बालक को मारी टक्कर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़वाह | स्कूल में बहन को मिली साइकिल लेकर अपने घर जा रहे 16 वर्षीय भाई को मिनीट्रक ने टक्कर मार दी। उसे बड़वाह शास. अस्पताल से इंदौर रैफर किया। लोदी बी निवासी बंटी पिता मुकेश यादव (16) बहन शीतल के साथ बड़वाह आया था। शीतल बस स्टैंड स्थित शास. कन्या उमावि स्कूल चली गई। जहां उसे साइकिल मिली। दोपहर में अधिक धूप होने से भाई बंटी ने बहन को बस में बैठाकर रवाना कर दिया। स्वयं साइकिल लेकर गांव लौंदी बी जा रहा था। तभी काटकूट फाटे के पास मिनीट्रक ने टक्कर मार दी। राहगीर उसे बड़वाह शास. अस्पताल लाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर किया। मिनीट्रक को पुलिस ने जब्त कर वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...