विधायक ने छात्रों को बांटी साइकिल
बड़वाह | शास. बालक उत्कृष्ट उमावि में सोमवार को विधायक हितेंद्रसिंह सोलंकी ने छात्रों साइकिल वितरित की। इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, महीम ठाकुर, लक्ष्मीचंद अमई, दीपेश विजयवर्गीय, सुरेंद्र पंडया, चंद्रपालसिंह तोमर, पार्षद धनश्याम शारदीया, प्राचार्य कैलाश खांडेकर, कैलाश मालवीय, केआर वर्मा, डॉ. रजनीश पांडेय, कुशल सराफ सहित स्कूल स्टाफ मौजूद था।