- Hindi News
- National
- बैठक में की नहरों में पानी छोड़ने और बैंकों की वसूली स्थगित करने की मांग
बैठक में की नहरों में पानी छोड़ने और बैंकों की वसूली स्थगित करने की मांग
सनावद| भारतीय किसान संघ की बड़वाह इकाई की बैठक सोमवार को अन्नपूर्णा भवन में हुई। इसमें संघ के पदाधिकारियों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। 1 मई से नहरों में पानी छोड़ा जाए ताकि गर्मी में पशु-पक्षियों को पानी मिल सके। किसानों को फसलों के दाम कम व उपज कम होने के कारण बैंकों की वसूली स्थगित की जाए। गेहूं, मक्का व अन्य फसल का लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिया जाए। इन सभी मांगों को लेकर प्रशासन से मांग की जाएगी। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष रेवाराम चौधरी, तहसील अध्यक्ष केवलराम चौधरी, झबरसिंह पंवार, सीताराम इंगला, भगत गुल्या, आनंदराम चौधरी, जगदीश चौधरी, मंगतू खाटरिया, राधुराम चाैधरी, कमलसिंह पंवार सहित अन्य उपस्थित थे।