पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी दो साल बाद गिरफ्तार

नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी दो साल बाद गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी दो साल बाद गिरफ्तार

बेड़िया |
नाबालिग को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने दाे साल बाद गिरफ्तार किया है। बेड़िया टीआई राजेश यादव ने बताया 11 फरवरी 2016 को कानापुर निवासी पीडि़ता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग लड़की को मुकेश मानकर निवासी धार बहला फुसलाकर ले गया है। जिस पर बेड़िया चौकी पर मुकेश के खिलाफ मामला दर्ज था। इस पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को धार से नाबालिग लड़की को बरामद कर मुकेश पिता छगन मानकर (28) निवासी धार को गिरफ्तार किया गया। पीडि़ता के मेडिकल परीक्षण के आधार पर विभिन्न धारा के साथ पाक्सो एक्ट की धारा लगाई गई है। मंगलवार मुकेश को जेएमएफसी न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया है।

ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर

बड़वाह |
नावघाट खेडी निवासी मनोज पिता आनंदराम केवट व एक अन्य दोनों बाइक (एम 10 एमवी 7257) से बड़वाह की ओर आ रहे थे। तभी मारुरी तोल काटे के पास ट्रक ने तेजगति व लापरवाही पूर्वक बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। घटना में दोनों घायल हो गए। उन्हें बड़वाह शासकीय अस्पताल लाया गया।

खबरें और भी हैं...