पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तेल व काली उड़द से किया शनि देव का अभिषेक

तेल व काली उड़द से किया शनि देव का अभिषेक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़वाह | नगर में शनि जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह से शुरू हुआ दर्शन का सिलसिला शाम तक चलता रहा। शनि जयंती पर कई खास योग होने से भक्तों को उनकी आराधना का फलदायी रही। शनि जयंती पर अमावस्या थी। इसका विशेष महत्व था। सुबह हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा में स्नान किया।

नर्मदा रोड स्थित प्राचीन शनि मंदिर में सुबह 6 बजे से ही श्रद्धालुओं दर्शन के लिए उमड़ने लगे। इस दौरान उन्होंने शनि देव की प्रतिमा का तेल, तिल, काली उड़द से अभिषेक किया। पंडित दादू पंडित ने बताया इस तरह पूजन करने से शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही इस दीन दुखियों को अन्न, तेल और लोहे से बनी वस्तुएं दान करने से भी शनि दोषों का शमन होता है। शनि जयंती पर मंदिर में प्रतिमा का विशेष रूप से श्रृंगार कर पूजन अर्चन किया। 10 बजे हवन भी हुआ। इसके बाद दोपहर 12बजे मंदिर में भंडारा प्रसादी का वितरण किया गया। जिसमें हजारोंं श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। रात 8 बजे 108 दीपों से महाआरती हुई। पुजारी कांति जोशी, मंगला जोशी ने बताया दिनभर हजारो श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिया। रात में भजन संध्या का आयोजन हुआ। शनि जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष मिथुन जोशी, आकाश जोशी, सुनील जायसवाल, शिव केवट, श्यामू जोशी का सहयोग रहा।

शनि देव की प्रतिमा का किया शृंगार।

खबरें और भी हैं...