पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संस्था... 150 लोगों ने श्रमदान कर नर्मदा तट की सफाई

संस्था... 150 लोगों ने श्रमदान कर नर्मदा तट की सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़वाह | नर्मदा सेवा यात्रा पूर्णता कार्यक्रम की प्रथम वर्षगांठ पर नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा तट पर नर्मदा सेवकों व स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से साफ-सफाई अभियान मंगलवार को चलाया गया। इस दौरान एसडीएम मधुवंतराव धुर्वे, सीएमओ संतराम चौहान सहित जन अभियान परिषद व नपा के कर्मचारियों ने साफ-सफाई की। इस कार्य में भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीनस्थ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सदैव अपने सार्वजनिक दायित्व के प्रति तत्पर है। इसी कड़ी में आरटीसी बड़वाह द्वारा हेमराज गुप्ता प्राचार्य उपमहानिरीक्षक के मार्गदर्शन व दिशा निर्देशों के अनुसार जवानों ने सफाई अभियान में भाग लिया। इस अभियान में सफाई के साथ-साथ वहां उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान में आरटीसी के अधिकारी व अधीनस्थ अधिकारियों सहित लगभग 150 जवानों स्वैच्छिक श्रमदान कर पर्यावरण व नदी संरक्षण की मिसाल प्रस्तुत की। आम जनता को स्वच्छता अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।

खबरें और भी हैं...