पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम ने कहा 200 रु. से ज्यादा व पिछला बकाया बिजली बिल अब चुकाएगी सरकार

सीएम ने कहा- 200 रु. से ज्यादा व पिछला बकाया बिजली बिल अब चुकाएगी सरकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | भीकनगांव

भीकनगांव में मंगलवार को असं‍गठित श्रमिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा अमीरी-गरीबी का फासला खत्म होना चाहिए। मजदूर जरूर हो पर मजबूर नहीं। उन्होंने कहा कि हमने सभी तबकों का ख्याल रखा है। कपास पर टैक्स एक प्रतिशत कम कर दिया है।

1 लाख 3 हजार गरीबों को जमीन के पट्टे देकर जमीन का मालिक बना रहे हैं। 70 हजार गरीबों को पट्टे दिए गए। एक रुपए किलो गेहूं व चावल के बाद पुराने बिजली बिलों का पैसा नहीं भरना पड़ेगा। सिर्फ 200 रुपए बिल ही चुकाए। सरकार सभी के पुराने बिल चुकाएगी। सीएम दोपहर 1.20 बजे हेलीपेड पर आए। पौधारोपण किया व प्रदर्शनी देखी। 1.30 बजे फार्म हाउस के कार्यक्रम स्थल पहुंचे। 2.45 बजे पलसूद रवाना हुए। कार्यक्रम के बाद किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला और रबी सीजन में मक्का के 800 रुपए तक भाव गिरने की जानकारी दी। साथ ही मक्का को भावांतर योजना में शामिल करने की मांग की। सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि किसानों की परेशानी पर विचार किया जाएगा।

गर्मी में घोषणाओं की लगाई झड़ी : गर्भ से लेकर अंत्येष्ठि तक सहायता मिलेगी

किसी भी मजदूर या श्रमिक की दुर्घटना में स्थायी अपंगता पर 2 लाख रुपए, अस्थायी अपंगता पर 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। 60 वर्ष से कम आयु के गरीब की सामान्य मृत्यु पर भी 2 लाख दिए जाएंगे। दुर्घटना में मृत्यु पर 4 लाख रुपए परिवार को मिलेंगे। अंत्येष्ठी सहायता योजना में पंजीबद्ध असंगठित कर्मकार की मृत्यु पर पांच हजार की मदद उत्तराधिकारी को मिलेगी। महिला कर्मकार को गर्भावस्था की अंतिम तिमाही में 4 हजार व प्रसूति बाद 12 हजार रु. की सहायता दी जाएगी।

सभी तरह के मजदूर एक वर्ग में होंगे और उन्हें योजनाओं का हर संभव लाभ मिलेगा। फसल काटने वाले, गिट्टी तोड़ने वाले और हम्माली करने वालों को ढाई एकड़ से कम जमीन वाले सभी गरीबों को मजबूर नहीं रहने दिया जाएगा।

6 माह व 9 माह का बेटा-बेटी होने पर 4 हजार रु. उनकी माताओं के खातों में दिए जाएंगे। बेटा-बेटी के जन्म पर 12 हजार अलग से दिए जाएंगे। गरीबों के बेटा-बेटियों की पढ़ाई में पहली से पीएचडी तक की फीस सरकार भरेगी। भारत सरकार की आयुष्मान योजना में राज्य सरकार अंश देकर जनता को योजना का लाभ दिलाएगी। गरीब बहनों को व्यवसाय के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।

कलाबाई व ख्यालीबाई को उज्जवला योजना लाभ मिला।

हजारों हितग्राहियों को सहायता राशि सौंपी

70 हजार गरीबों को पट्टे बांटे। बड़वाह के दीपक की मृत्यु पर उत्तराधिकारी किशनलाल को अनुग्रह राशि 2 लाख दी। भीकनगांव की कलाबाई व ख्यालीबाई को उज्जवला योजना में कनेक्शन दिए। राजेश दिगंबर पटेल, साजिद सादिर खान, शेखर भास्कर व जिन्ना उमर शेख को ई-रिक्शा व ई-लोडर के लिए राशि का लाभ दिया।

सांसद ने रोड पुल मंजूरी की जानकारी दी

सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने कार्यक्रम के बाद जनप्रतिनिधियों को बताया 4 किमी सतवाड़ा-मोरवा मार्ग, 7.5 किमी बमनाला से कमोदवाड़ा व 5.80 किमी के एकतासा से मालखेड़ा के अलावा बोरगांव से खारवी मार्ग पर पुल निर्माण को मंजूरी मिली है।

खबरें और भी हैं...