पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थी पहुंचे वृद्धा आश्रम

एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थी पहुंचे वृद्धा आश्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थी पहुंचे वृद्धा आश्रम

बड़वाह |
मंगलवार को शासकीय महाविद्यालय के एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थी अपना घर वृद्धा आश्रम में वृद्ध महिलाओं से मिलने पहुंचे। विद्यार्थियों ने कहा इन बुजुर्गों ने अपने जीवन के अनुभवों के आधार पर जो सीख हमें दी है हम सदैव उसका पालन करेंगे। इस दौरान उन्होंने फल और बिस्किट वितरित कर वृद्धों के साथ सेल्फी ली। प्रो. प्रियंका तिवारी ने बताया महाविद्यालय के एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों को समाजकार विभाग के तहत वृद्धा आश्रम ले जाकर बुजुर्गों से मिलवाया है। इसी तरह अन्य सामाजिक कार्यों में भी विद्यार्थी सहयोग प्रदान करते हैं। इस दौरान महाविद्यालय छात्रसंघ उपाध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा, नेहा पाराशर, हिम्मत चौहान, रचना तंवर, गौरव जोशी, उर्मिला पाटिल, शीतल पाटीदार, दीपिका किराड़े सहित वृद्धा आश्रम संचालक सुनील चावरे मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...