पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाज... आज होगा भगवान परशुराम का पूजन अर्चन

समाज... आज होगा भगवान परशुराम का पूजन-अर्चन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़वाह | नगर के विप्र समाज द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सुबोध आरस ने बताया बुधवार को अाराध्य देव भगवान परशुरामजी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। नागेश्वर मंदिर परिसर स्थित गायत्री शक्ति पीठ में भगवान परशुराम का पूजन-अर्चन होगा। वेदपाठी ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार के बीच हवन होगा। पूर्णाहुति व महाआरती के साथ पूजन का समापन होगा। प्रसादी वितरित करेंगे। सर्व ब्राह्मण युवा वाहिनी के तत्वावधान में 21 अप्रैल को वाहन रैली निकाली जाएगी। 22 को नागेश्वर मंदिर परिसर से भगवान परशुराम का चल समारोह निकाला जाएगा। पूजा गार्डन में समाजजनों के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया है। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के युवाजन सहित महिला व पुरुष शामिल होंगे। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया इस आयोजन को लेकर सर्व ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों द्वारा कई दिनों से नगर में सभी विप्रजनों से घर-घर संपर्क कर उन्हें आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने सभी समाजजनों से इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...