पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कंटेनर ने मारी टक्कर, एक की मौत

कंटेनर ने मारी टक्कर, एक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़वाह | नर्मदा स्नान कर लौट रहे बाइक सवार दंपती व बच्चे को कंटेनर ने टक्कर मार दी। घटना में 8 वर्षीय लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी कपिल तिवारी ने बताया घटनास्थल पर देखा तो बच्चा सड़क पर खून में लतपत पड़ा था। उसके सिर के परखच्चे उड़ गए। मंगलवार को नेपानगर थाना क्षेत्र के चिड़ियापानी निवासी गणेश पिता शंकर (8), शंकर पिता किशन (36), गीताबाई पति शंकर (30) व दुर्गा पिता सीताराम (15) बाइक से नावघाट स्थित नर्मदा तट पर स्नान करने आए थे। स्नान कर बाइक से कदवालिया जा रहे थे। रात 8.30 बजे मनिहार के पास कंटेनर ने टक्कर मार दी। इसमें गणेश की मौत हो गई। शंकर, गीताबाई, दुर्गा को गंभीर अवस्था में बड़वाह अस्पताल लाए।

खबरें और भी हैं...