पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इलाज के लिए दिए निर्देश, कहा हमारी सरकार सब कराएगी

इलाज के लिए दिए निर्देश, कहा- हमारी सरकार सब कराएगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़वाह | मप्र के शिक्षा मंत्री व खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह रविवार को नावघाट खेड़ी में लाखों की लागत से पेयजल योजना व विधायक निधि से बनने वाले सीसी रोड का भूमि पूजन करने पहुंचे। इस दौरान हितग्राही सम्मेलन का आयोजन भी हुआ। मंत्री तय समय से करीब 2.30 घंटे लेट पहुंचे। जिससे हितग्राहियों को गर्मी में परेशान होना पड़ा। दोपहर 3.15 बजे मंत्री दादा दरबार आश्रम में पहुंचे। जहां पेयजल एवं सीसी रोड दोनों के पत्थरों का पूजन-अर्चन करके भूमि पूजन किया। अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक हितेंद्र सिंह सोलंकी ने की। उन्होंने 93लाख 73 हजार की पेयजल योजना, दो सीसी रोड 2 लाख 50 हजार व 80 लाख 45 हजार रुपए का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम से वापस लौटते समय मंत्री जी को नावघाट खेड़ी की महिला ने रोक लिया। रोते हुए कहा बेटे के दिल में छेद है। आॅपरेशन करना है। मंत्री बोले बेटी रोती क्यों है। सरकार बेटे का इलाज करवाएगी। उन्होंने तुरंत एसडीएम मधुवंतराव धुर्वे को बुला कर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी केके डोंगरे को महिला को स्कूल में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान कुछ लोगों ने मंत्री जी को शिकायती आवेदन भी दिए। इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, नपा उपाध्यक्ष गणेश पटेल, रोमेश विजयवर्गीय, राजेश सराफ, पप्पू बारड, सांसद प्रतिनिधि ललित जाट, दीपेश विजय वर्गीय सहित कलेक्टर अशोक कुमार वर्मा, एसपी डी कल्याण चक्रवती, जिला पंचायत सीईओ सतीश कुमार, एसडीएम मधुवंतराव धुर्वे, एसडीओपी मानसिंग ठाकुर, थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

मृतक के परिवार को चार लाख देगी सरकार

मंत्री शाह ने कहा हमारी सरकार चाहती है कि कोई भी घर ऐसा नहीं होना चाहिए। जहां रात को बच्चा भूख से रोता हुआ सो जाए। मां कहे कुछ खाने के लिए नहीं है। इसके लिए एक रुपए किलो अनाज, चावल अन्य सामग्री गरीबों को राशन दुकान से उपलब्ध करा रही है। पहले बिजली आती नहीं थी। बच्चे पढ़ते नहीं थे। आज यह सारी चिंताएं मुख्यमंत्री जी ने की। अब 24 घंटे लाइट मिल रही है। गरीब का बच्चा भी डॉक्टर, इंजीनियर बन रहे हैं।

मंत्री विजय शाह से गुहार लगाती महिला।

खबरें और भी हैं...