संस्था.. हितग्राहियों को बांटे बीपीएल कार्ड
नांद्रा | रविवार को ग्राम पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल के तहत स्वीकृत राशन कार्डों का वितरण हितग्राहियों का सम्मेलन आयोजित कर किया गया। विधायक राजकुमार मेव द्वारा 5 फरवरी 2017 को लगाई गई। ग्राम चौपाल में ग्राम पंचायत द्वारा प्रमुख रूप से वृद्ध, विधवा व गरीब लोगों का चयनकर प्रकरण स्वीकृत करवाए गए थे। कुल 24 लोगों को बीपीएल के राशनकार्ड वितरित किए गए। अतिथियों ने हितग्राहियों को बीपीएल के राशन कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। शासन की योजनाओं का लाभ उठाने काे कहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी जगदीश नेताजी, अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि रवि सोलंकी, विशेष अतिथि उपसरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र कटारिया, जितेंद्र वर्मा, रोजगार सहायक दयाराम गोखले, संतोष वर्मा, कालूसिंह कलम, संतोष मालवीय, इमरान पठान, जैतून बी, दुर्गा बाई, भोलू, हितग्राही व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
संस्था..बकरी चराने वाला रहा अव्वल
बड़वाह | ग्राम बडदिया सुर्ता के शासकीय हाईस्कूल के छात्र अरुण पिता भागीरथ मेवाडे निवासी भीलखेडी ने अपने घर की बकरियों को प्रतिदिन चराने के साथ-साथ पढ़ाई में एकाग्रता रखकर शाला में 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। प्रभारी प्राचार्य हिम्मत सिंह सिटोले ने बताया शाला का कक्षा 10 वीं की परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कुल दर्ज 22 विद्यार्थियों में से 11 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी व 11 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। छह विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विज्ञान विषय में विशेष योग्यता हासिल की। दूरस्थ अंचल भीलखेडी, बागरदा, माचलपुर खुर्द से निःशुल्क साइकिल योजना का लाभ लेते हुए 7 बालिकाओं व 4 बालकों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शाला विकास व प्रबंधन समिति की सदस्य राधेश्याम वर्मा, शिक्षक कमल नामदेव, सावन राठौड़, गोविंद गौड़ ने हर्ष जताया है।
संस्था..जनभागीदारी से किया पुलिया का निर्माण
धरगांव | धरगांव से सुलगांव जाने वाले प्राचीन मार्ग को लेकर ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से इस मार्ग पर पुलिया निर्माण की मांग की जा रही थी। प्रशासन की अनदेखी के कारण ग्रामीणों को वर्षों 2 वर्षों से परेशानी झेलना पड़ रही थी। ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए ग्राम के समाजसेवी जगदीश पाटीदार मंत्री द्वारा सरपंच संरक्षक कमल सिंह पटेल के समक्ष पुलिया निर्माण की मांग रखी गई। सरपंच द्वारा इसी मार्ग पर निवासरत निवासियों द्वारा मप्र शासन की जनभागीदारी योजना के तहत 125000 रुपए की राशि जमा कर पुलिया निर्माण की मांग की गई। जिला प्रशासन द्वारा 5 लाख की लागत से पुलिया निर्माण की स्वीकृति दी गई। निर्माण की स्वीकृति से ग्रामीणों में हर्ष है। जिला योजना अधिकारी पीएस मालवीय, पुलिया निर्माण इंजीनियर राजेश राठौर, शाखा प्रभारी जाहिद खान, उपसरपंच धर्मेंद्र सिंह पटेल, सरपंच प्रतिनिधि दिनेश चौहान, सांसद प्रतिनिधि अखिलेश पाटीदार, ग्राम सुरक्षा समिति अध्यक्ष दिनेश पटेल, पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह मंडलोई, हरिराम पाटीदार, भगवान पाटीदार व अन्य ग्रामीण पुलिया निर्माण कार्य की शुरुआत पर उपस्थित थे।
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्स, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स