बड़वाह | ज्योतिर्मय मूक बधिर विद्यालय के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दिव्यांग छात्र अभिषेक यादव 70 प्रतिशत, विशाल 69 प्रतिशत, रवींद्र 68 प्रतिशत, संजय 66 प्रतिशत, लोकेश 65 प्रतिशत, प्रेमलता 64 प्रतिशत, अंकित 63 प्रतिशत, अरविंद 62प्रतिशत, राधेश्याम 60प्रतिशत, रवि 60प्रतिशत, नितिन 59 प्रतिशत व अरमान ने 48 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगर व संस्था को गौरवांवित किया।