दो स्थानों पर हुई चोरी, दर्ज कराई रिपोर्ट
बड़वाह | गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात में ग्रामीण क्षेत्र में दो घरों में बदमाशों ने धावा बोला। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरलाय निवासी बलदेव पिता बोधराम अपने घर के ऊपर छत पर सो रहा था। इस दौरान बदमाश ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर 7 हजार रुपए नगद और सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। सावरिया विहार काॅलोनी निवासी सरिता पिता स्व. हरिशंकर ठाकुर 5 दिनों से बाहर गए हुए थे। इस दौरान बदमाशों ने ताला तोड़ कर 8 हजार रुपए नगद, छोटे बच्चे के हाथ के कड़े, एक जोड़ टाप्स चुराए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। दोनों घटनाओं में मकान मालिकों ने अज्ञात बदमाश ने खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया है।