पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटवारियों ने अतिरिक्त हलकों के रिकार्ड सौंपे

पटवारियों ने अतिरिक्त हलकों के रिकार्ड सौंपे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटवारियों ने अतिरिक्त हलकों के रिकार्ड सौंपे

बड़वाह |
पे-स्केल में वृद्धि सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पटवारियों ने शुक्रवार को तहसील कार्यालय में अपने बस्ते जमा करवाए। मप्र पटवारी संघ तहसील शाखा बड़वाह के अध्यक्ष संजय पाटीदार ने बताया लंबे समय से प्रदेश के पटवारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर समय-समय पर शासन का ध्यान आकर्षित किया जाता रहा है लेकिन शासन द्वारा कोई उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है। इन्हीं मांगों में पे-स्केल वृद्धि 2800 किया जाना प्रमुख है। जिसे लेकर तहसील के 19 पटवारियों ने अपने अतिरिक्त हलकों का रिकार्ड तहसील कार्यालय बड़वाह में प्रवीण श्रीमाली को सौंप दिए है। शेष रहे 2 पटवारी भी शनिवार को रिकार्ड सौंपेंगे। यदि मांग नहीं मानी गई तो 1 जून से आंदोलन को गति प्रदान की जाएगी। इस दौरान पर कैलाश तारे, मानसिंह गुर्जर, संजय पाटीदार, स्वाति शर्मा सहित अन्य पटवारी उपस्थित थे।

बस बाइक की भिड़ंत, एक की मौत, एक गंभीर

बेड़िया |
नगर से करीब 14 किमी दूर रोडिया के पास एक बाइक व बस की भिड़ंत हो गई। इसमें मौके पर ही बाइक चालक की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रोडिया निवासी अमरसिंह पिता भूरेसिंह (50) व उसका भतीजा लालू पिता निर्भय सिंह (23) दोनों निवासी काकड़ फलिया रोडिया सुबह बाजार करने के लिए बेड़िया आए थे। यहां से लौटने के दौरान दोपहर करीब 12.30 बजे खरगाेन से सनावद जा रही तेज गति की बस (एमपी 10 पी 0525) से उसकी बस की भिड़ंत हो गई। वह दोनों बस के नीचे अटक गए। इस दुर्घटना में अमरसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। भतीजा लालू को गंभीर चोट आने से लोगों की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया।

शिक्षक परिवेदना निवारण शिविर लगा

बड़वाह |
शासकीय बालक उत्कृष्ट उमावि में शुक्रवार को ब्लाक स्तरीय शिक्षक परिवेदना निवारण शिविर का आयोजन किया गया। संकुल प्राचार्य कैलाश खांडेकर व बीईओ डीएस पिपलोदे द्वारा सरस्वती माता की फोटो का पूजन माल्यार्पण कर किया गया। कार्ययोजना की जानकारी यतींद्र जोशी द्वारा दी गई। शिविर में 16 संकुलों के प्राचार्य व लिपिकवर्गीय कर्मचारी ने अपनी टेबलों पर उपस्थित रहकर कर्मचारी का पंजीयन कर उनकी समस्याओं के आवेदन प्राप्त कर समस्या संबंधित अधिकारी को प्रेषित की गई। शिविर में शिक्षकों की समस्या व उनकी व्यवस्था का जायजा लेने संयुक्त संचालक जेपी शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी के.के.डोंगरे भी उपस्थित थे। शिक्षकों की समस्या, स्थापना, क्रमोन्नति, वेतन से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारी कर्मचारी को निर्देश दिए। शिविर में रजनीश पांडे, बीआरसी डीएस पंवार, सुधीर राठौड़ व सभी स्कूल के प्राचार्य व लिपिक उपस्थित थे।

सातवें वेतनमान की घोषणा से पेंशनर्स में हर्ष

मंडलेश्वर |
मुख्यमंत्री द्वारा पेंशनर्स को भी सातवें वेतनमान का लाभ नियमित सेवारत कर्मचारियों के समान उसी दिनांक से प्रदान करने की घोषणा से पेंशनर्स में हर्ष है। सातवें वेतनमान की न्यायसंगत मांग की पूर्ति होने पर पेंशनर्स इकाई मंडलेश्वर के अध्यक्ष बीके उपाध्याय व इकाई के सभी पेंशनर्स द्वारा मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री का आभार माना है। व पेंशनर्स संगठन की अन्य पूर्व से लंबित मांगों की पूर्ति को लेकर भी आश्वासन दिया है।

खबरें और भी हैं...