पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नर्मदा नदी से कर रहे थे अवैध उत्खनन, 3 ट्रैक्टर जब्त, एक गिरफ्तार, एक फरार

नर्मदा नदी से कर रहे थे अवैध उत्खनन, 3 ट्रैक्टर जब्त, एक गिरफ्तार, एक फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़वाह | तहसील क्षेत्र में नर्मदा नदी के किनारे अवैध रूप से रेत उत्खनन व परिवहन का कार्य धड़ल्ले से जारी है। तहसील मुख्यालय से ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध उत्खनन के बाद रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है। वे नावघाट खेड़ी जैसे व्यस्ततम घाट पर भी शासन को रोजाना हजारों रुपए का राजस्व का चूना लगा रहे हैं। हालांकि पुलिस विभाग ने शनिवार को नावघाटखेड़ी पर रेत से भरे दो ट्रैक्टर जब्त किए है जो बिना रायल्टी के घाट से रेत खनन कर अवैध परिवहन कर रहे थे। कंवर काॅलोनी क्षेत्र से रेत की अवैध परिवहन करते एक बिना नंबर के ट्रैक्टर के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की है।

मुखबीर की सूचना पर पुलिस नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा तट पर पहुंची। यहां ट्रैक्टर (एमपी10एबी 3415) की लगी ट्राॅली में नदी की गीली रेत भरी थी। घेराबंदी कर पुलिस ने ट्रैक्टर को पकड़ा। इसमें करीब 2.5 से 3 घन मीटर रेत भरी थी। चालक मुकेश पिता सुभाष ने नर्मदा नदी से रेत खोदना बताया। रायल्टी संबंधित दस्तावेज भी उसके पास नहीं थे। इसके बाद पुलिसकर्मी एक्वाडक्ट पुल तरफ पहुंचे। जहां एक बिना नंबर का ट्रैक्टर गीली रेत भरा हुआ मिला। पुलिस को देख ट्रैक्टर चालक भागने में कामयाब हो गए। ट्राॅली में 2.5 से 3 घन मीटर रेत भरी थी। थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया तीन चालाकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

खबरें और भी हैं...