पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जय भीम के नारों से गूंजा नगर, रैली निकालकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

जय भीम के नारों से गूंजा नगर, रैली निकालकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महेश्वर रोड स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती पर सैकड़ों समाजजन पहुंचे। इसके बाद रैली के माध्यम से ढोल-धमाकों व मांदल की थाप पर चल समारोह बस स्टैंड स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा के पास पहुंचा। जहां पदाधिकारियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान महिलाओं ने भी अपनी भूमिका निभाई और वहां से सभी महिलाएं, पुरुषों ने नगर के मुख्य मार्गों से चल समारोह निकाला।

जय भीम के नारों से नगर गूंज उठा। यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए मंडी प्रांगण पहुंची। जहां सभा का आयोजन हुआ। विजन ऑफ बाबा साहब एसोसिएशन सचिव सुशीला देवी दीदी ने कहा समाज में महिलाओं व बच्चों को संविधान ज्यादा से ज्यादा पढ़ाएं। सुनीता तटवारे ने सावित्रीबाई के विचारों पर महिलाओं को चलने को कहा। इस दौरान कमल उपाध्याय, राहुल सावले, यशवंत मंसोरे, द्वारका प्रसाद सिटोले, सावन यादव, सौरभ सावले, महेश रंसोरे, चेतन मंडलोई सहित समाजजन मौजूद थे। इसी प्रकार अजा परिषद, सामाजिक विचार मंच, अजा मोर्चा व अजा विकास परिषद ने भी बस स्टैंड स्थित प्रतिमा पर जयंती मनाई। इस दौरान विधायक हितेंद्रसिंह सोलंकी, कुलदीपसिंह भाटिया, राकेश गुप्ता, अनिल राय, गणेश पटेल, अमरसिंह चौहान, अशोक तिवारी, डोंगरसिंह खंडाला, पप्पू बारड, नरेंद्र पटेल, संयोजक डॉ. एनएस सोलंकी, एबी आर सावले, रामसिंग यादव, दरसिंह चौहान सहित समाजजन मौजूद थे।

विद्यार्थियों काे शिक्षा सामग्री बांटी
नांद्रा | अांबेडकर जयंती पर नि:शुल्क कोचिंग संचालक व पथरा़ के प्रभारी प्राचार्य ललित भालसे ने विद्यार्थियों को सामग्री बांटी। उन्होंने छोटी खरगोन में शासकीय प्रायमरी विद्यालय व शासकीय प्रायमरी इंद्रानगर को गोद लेकर पिछले तीन साल से बच्चों को पेन, कॉपी, बेग, पेंसिल, रबड़ फ्री में दी जाती है। 9वीं व 10वीं के विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग भी दी जाती है।

रैली में शामिल समाजजन व अन्य।

बाबा साहेब ने एक सूत्र में बांधा
बेड़िया | बाबा साहेब भीमराव अांबेडकर ने देश में व्याप्त जात-पात, वर्ग भेद और आर्थिक असमानता के विरुद्ध जीवन पर्यंत संघर्ष किया। बाबा साहेब के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। भारत के संविधान निर्माता के रूप में बाबा साहेब ने देश को एक सूत्र में बांधा। ग्राम बकावां में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मप्र युवा कांग्रेस के सचिव सचिन बिरला ने यह बात कही। उन्होंने कहा बाबा साहेब हम सभी के लिए सम्माननीय हैं। बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान राकेश बर्मन, सतीश गांगले, मोहन ठेकेदार, ओंकार भालसे, बलिराम गांगले, जगदीश भालसे, आलोक बर्मन सहित समाजजन मौजूद थे।

शोभायात्रा निकाली, जगह-जगह स्वागत हुआ
मंडलेश्वर | डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। विशाल शोभायात्रा निकाली गई। पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. विजयालक्ष्मी साधौ ने बाबा साहेब के विचारों पर प्रकाश डाला। इस दौरान विधायक राजकुमार मेव, जगदीश रोकड़े, मेवालाल देवले, दीपक चौबे, हरीश खांडेकर, कमलेश भार्गव, मनोज शर्मा, नितिन पाटीदार, बीके उपाध्याय, बीएल हिरवे सहित समाजजन मौजूद थे।

जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली
करही | बाबा साहेब भीमराव अांबेडकर का जन्मोत्सव मनाया गया। सुबह 9 बजे रेस्ट हाउस में बाबा साहेब के चित्र की पूजा-अर्चना कर पुष्प अर्पित कर वाहन रैली निकाली गई। जो मुख्य मार्ग से होते हुए कोदलाखेड़ी, पिपल्या होते हुए बड़वाह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान लच्छीराम नागरे, डेविड सोलंकी, पंकज भालेकर, अमर खांडे, प्रभु रंसोरे, विजय दवाड़े, महेंद्र कुड़ेकर, गोपाल सिटोले आदि मौजूद थे।

सनावद | हिंदू-मुस्लिम एकता मंच द्वारा गोमुख आश्रम टोकसर में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। रशीद जोया ने कहा बाबा साहेब के किए गए कार्यों को देश-दुनिया में सदा याद किया जाएगा। पीड़ित व शोषित समाज के उत्थान के लिए उनका नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। अांबेडकर जातिवाद, संप्रदायवाद और भ्रष्टाचार जैसी कुरीति को विकास के मार्ग में सबसे बड़ा अवरोधक मानते थे। इस दौरान दिलीप सिंधिया, शुभम चुटेले, मुकुल वर्मा, पंकज कासदेकर, हरिराम सिंधिया, जयेश राठौर, भूरा पुनासिया, शुभम गोस्वामी, हेमेंद्र मोहारे, राजेश शिरसाटे आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...