पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 21 को बांटे नि:शुल्क गैस कनेक्शन

21 को बांटे नि:शुल्क गैस कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़वाह | वार्ड 16 व 17 के गोपालपुरा में उज्जवला योजना के तहत हितग्राहियों को सामूहिक रूप से गैस कनेक्शन का वितरण किया। सर्वे में चिन्हांकित किए गए शहर के 21 हितग्राहियों को कनेक्शन दिए गए। गैस कनेक्शन पाने वाले हितग्राहियों ने कहा गैस आने से हमें कम समय में ज्यादा काम निपटाने में आसानी होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हितेंद्रसिंह सोलंकी ने संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की योजनाओं के तहत नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिया जा रहा हैं। हम सभी हितग्राहियों के यहां कभी ना कभी भोजन करने जरूर आएंगे ताकि आपको भी गर्व हो। राजहंस इंडियन के उज्जवला प्रभारी राहुल यादव ने कहा बड़वाह क्षेत्र की सभी गैस एजेंसियों द्वारा 10 हजार से अधिक महिलाओं को गैस कनेक्शन देकर शासन की योजना का लाभ घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है। आयोजन में पार्षद साबिर खान, राकेश गुप्ता, रघुनाथ जाट, गणेश पटेल, रोमेश विजयवर्गीय, धनलक्ष्मी शर्मा, उर्मिला सिंह, नरेंद्र राठौर, हरभजनसिंह भाटिया, लाला बना, परमजीतसिंह राजपाल, गोपी सोनी सहित वार्डवासी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...