खेड़ीघाट में भाजपा की आज होगी संभागीय बैठक
बड़वाह | भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता एलकर व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धनलक्ष्मी शर्मा के नेतृत्व में खरगोन जिले के बड़वाह विधानसभा के खेड़ीघाट में 15 अप्रैल को संभागीय बैठक का आयोजन होने जा रहा है। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और 2018 की तैयारियों को लेकर काम काजी बैठक होगी। जिसमें सभी भाजपा महिला मोर्चा जिला खरगोन की सभी पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री जनपद अध्यक्ष सभी नगर पालिका अध्यक्ष, महिला महिला पार्षद विधानसभा प्रभारी, विशेष अतिथि आमंत्रित सदस्य सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल कार्यकारिणी सदस्य सभी मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया व महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। विशेष अतिथि महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लता एलकर, महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी कृष्णा गौर, जिला प्रदेश प्रभारी बबीता परमार, मधु चौरसिया, प्रदेश महामंत्री ममता बोरसे, प्रदेश मंत्री और इंदौर संभाग प्रभारी श्रेष्ठा जोशी, जिला अध्यक्ष बाबूलाल महाजन, विधायक हितेंद्र सिंह सोलंकी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष धनलक्ष्मी शर्मा व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।