पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसएमएस पर 500 विद्यार्थी आ गए, आमंत्रण भेजने पर भी 6 विधायक, जिपं और नपा अध्यक्ष शामिल नहीं

एसएमएस पर 500 विद्यार्थी आ गए, आमंत्रण भेजने पर भी 6 विधायक, जिपं और नपा अध्यक्ष शामिल नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुनर वालांे को दूसरों की ओर देखने की जरूरत नहीं
राज्यमंत्री ने कहा जिन युवक-युवतियों के पास हुनर व कौशल है, वह कभी सरकारी नौकरी के बारे में नहीं सोचते। वे अपना स्वयं का करोबार करते हैं। उन्हें दूसरांे की ओर देखने की जरूरत नहीं पड़ती है। सरकार का उद्देश्य ही युवक-युवतियों को प्रशिक्षणों में अच्छा हुनर सिखाना है। स्वयं रोजगार स्थापित करे और दूसरों को भी दें। सबसे पहले संबोधन प्राचार्य एमएस गिरवाल का हुआ। उन्होंने स्वरोजगार से जुड़ने के लिए आईटीआई करने की बात कही। दूसरा संबोधन अपर कलेक्टर शीलेंद्रसिंह का हुआ। उन्होंने युवाओं से समय का सदुपयोग करने व जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने की सीख दी।

जनप्रतिनिधि व कंपनी प्रतिनिधि नहीं पहुंचे
कार्यक्रम अध्यक्ष सांसद खरगोन बड़वानी सांसद सुभाष पटेल बड़वानी आईटीआई में शामिल हुए। जिपं अध्यक्ष कमला डावर, खरगोन नपाध्यक्ष विपिन गौर, बड़वाह विधायक हितेंद्रसिंह सोलंकी, भीकनगांव विधायक झूमा सोलंकी, भगवानपुरा विधायक विजयसिंह सोलंकी, महेश्वर विधायक राजकुमार मेव, कसरावद विधायक सचिन यादव नहीं आए। प्रतिभा सिंटेक्स, याजकी इंडिया प्रायवेट लिमिटेड अहमदाबाद, एनटीपीसी सेलदा, एलएनटी कंस्ट्रक्शन सतना व अन्य कंपनियां भी नहीं आई।

श्रम और कृषि राज्य मंत्री बालकृष्ण पाटीदार आईटीआई कॉलेज में राेजगार की पढ़ाई, चलें आईटीआई का शुभारंभ करने आए। उनके कॉलेज में प्रवेश पर छात्राआंे ने तिलक लगाकर सम्मान किया। सामने बेिटयांे को देख राज्यमंत्री असहज हो गए। उन्हांेने निज सचिव रमेश पाटीदार की तरफ देखा। सचिव ने तुरंत पर्स से 100 रुपए निकालकर सौंपे। मंत्री ने बेटियों की थाली में नेग रख कॉलेज में प्रवेश किया।

1000 युवाओं को किए थे एसएमएस
24 कंपनियों को आमंत्रित किया था। इसमंे से 9 कंपनियों ने 157 युवाआंे को चुना। 191 का पंजीयन रोजगार मेले में हुआ। - जितेंद्रसिंह निगवाल, रोजगार अधिकारी खरगोन

कार्यक्रम के लिए स्कूलांे में जाकर विद्यार्थियों को आमंित्रत किया था। 1000 से ज्यादा युवाआंे को एसएमएस किए थे। जनप्रतिनिधियांे के पास बहुत काम होता है, शायद इसलिए नहीं आ पाए। - एमएस गिरवाल, प्राचार्य आईटीआई कॉलेज

157 युवाओं को चुना
कंपनी युवा

एलआईसी खरगोन 44

दी किंग्स इंटरनेशनल इंदौर 28

सूतमिल खरगोन 21

निमाड़ मोटर्स खरगोन 14

शिवम सिक्यूरिटी खंडवा 16

मराल ओवरसीज निमरानी 12

वियरिट ग्लोबल लिमि. भीलगांव 08

यूरेका फोर्क्स खरगोन 07

आईसीए एंड स्किल भोपाल 07

आईटीआई पास कर सकता है स्नातक -प्राचार्य के मुताबिक आईटीआई पास युवा स्नातक कर सकते हैं। आईटीआई को 12वीं के समकक्ष मान लिया है। सरकार ने इस वर्ष इसे मान्यता दी है।

खबरें और भी हैं...