पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाज... सिख समाज ने निकाली प्रभातफेरी

समाज... सिख समाज ने निकाली प्रभातफेरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़वाह | सिख समाज द्वारा वैशाखी पर्व की खुशी में एक दिवसीय प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इकबालसिंह भाटिया, जितेंदरसिंह, सतविंदरसिंह, गगनदीपसिंह, रश्मित कौर आदि समाजजन द्वारा सुमधुर आवाज में शबद-कीर्तन के माध्यम से गुरुजी का जसगायन किया गया। इस दौरान हरजीतसिंह, मोनूसिंह, गुरभेजसिंह आदि ने रास्ते में संगत का स्वागत किया। साथ ही गुरुद्वारे में शनिवार को मुख्य आयोजन होंगे। जिसमें इंदौर से पधारे ग्यानी महेंदरसिंहजी के जत्थे द्वारा बैसाखी पर्व का महत्व कीर्तन के माध्यम से बताया जाएगा। समाज के कुलदीपसिंह, मोहनसिंह, जोगेन्द्रसिंह, मनजीतसिंह, गुरुचरणसिंह, अवतारसिंह आदि ने सभी समाजजनों से कार्यक्रमों में पधारने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...