पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाज... सर्व सेन समाज ने मनाई सेन जयंती

समाज... सर्व सेन समाज ने मनाई सेन जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़वाह | सर्व सेन समाज समिति द्वारा सेनजी महाराज का 718वां जन्मोत्सव मनाया गया। सुबह 10 बजे नागेश्वर स्थित कम्यूनिटी हॉल में सेनजी महाराज की आरती उतारकर प्रसाद बांटा गया। समाज की समिति का वार्षिक लेखा-जोखा समाज के सुनील रेनीवाल द्वारा समाज अध्यक्ष सुधीर सेन व अन्य की उपस्थिति में प्रस्तुत किया। समाज की समिति द्वारा कई सालों से समाज को जोड़कर समाज के लोगों को आर्थिक सहायता के रूप में 5 से 25 हजार तक की ऋण सहायता दी जाती है। समाज अपने आगामी कार्यक्रमों में समाज के विकास के लिए हर प्रकार की योजनाएं बना रहा है। समाज के संत कानू नागोबा ने कार्यक्रम में उपस्थित समाजजन का अभिनंदन कर समाज को विकास की ओर अग्रसर होने के लिए कड़ी मेहनत और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

खबरें और भी हैं...