शर्मा को याद कर भावुक हुए नपा कर्मचारी
शर्मा को याद कर भावुक हुए नपा कर्मचारी
बड़वाह | नगर पालिका में सहायक राजस्व उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ हरीश शर्मा का बुधवार रात निधन हो गया। उनके इस तरह असमय निधन होने पर नगर पालिका स्टाफ में मायूसी छा गई। शुक्रवार शाम 4 बजे नपा सभागृह में नगर पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा शोकसभा रखी गई। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत हरीश शर्मा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कुछ महिला व पुरुष कर्मचारी स्व. शर्मा के संस्मरणों को याद करके भावुक हो गए तो कुछ रोने लगे। सीएमओ ने कहा एक कुशल, ईमानदार व कर्मठ कर्मचारी के रूप में स्व. शर्मा सदैव हमारे दिलों में जीवंत रहेंगे। मुख्य लिपिक रमेश हिरवे, एई विशाल मौर्य, सब इंजीनियर राहुल चौहान, दिलीप चौहान सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।