पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए आज से शुरू होगा अभियान

सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए आज से शुरू होगा अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए आज से शुरू होगा अभियान

बड़वाह |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे सबका साथ सबका विकास में अब सबका का गांव जोड़कर एक अभियान की शुरुआत 14 अप्रैल से की जा रही है। अभियान के तहत 5 मई तक ग्राम स्तर पर 8 बड़े आयोजन होंगे। चार विभागों द्वारा उक्त कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को पात्रता के आधार पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। अभियान सभी गांव में चलाया जाएगा। शासन द्वारा अब तक 14 अप्रैल अांबेडकर जयंती से ग्राम उदय से भारत उदय अभियान का संचालन किया जाता था। इस बार अभियान का नाम सबका साथ, सबका गांव व सबका विकास रखा गया है। अभियान का मुख्य लक्ष्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना व निर्धन ग्रामीण परिवारों को योजना का लाभ पहुंचाना है। वर्तमान संचालित शासकीय अभियानों की समीक्षा कर फीडबैक के आधार पर नए पंजीयन भी किए जाएंगे। इसके अलावा किसानों की आय दोगुनी करने, ग्रामीणों की आजीविका के अवसरों में बढ़ावा देने, पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत कर स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों को जागरूक करना भी अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

आज होगा समरसता सम्मेलन

मंडलेश्वर |
संविधान के रचियता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का 127वां जन्मोत्सव व समरसता सम्मेलन 14 अप्रैल को मनाया जाएगा। यह सम्मेलन डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में सुबह 10 बजे से आंबेडकर चौराहा ईदगाह मैदान में मनाया जाएगा। साथ ही महाप्रसादी का वितरण भी किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...