पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कल आएंगे सीएम, 5 लाख मजदूरों ने कराया पंजीयन 50 हजार वर्गफीट में लगाया पंडाल

कल आएंगे सीएम, 5 लाख मजदूरों ने कराया पंजीयन 50 हजार वर्गफीट में लगाया पंडाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | भीकनगांव

असंगठित श्रमिक सम्मेलन मंगलवार को खरगोन रोड स्थित कृषि विभाग के फार्म हाऊस में होगा। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान संबोधित करेंगे। वे मुख्यमंत्री असंगठित मजदूर कल्याण योजना के हितग्राहियों को लाभ प्रदान करेंगे। लगभग पांच लाख मजदूरों का पंजीयन हुआ है। यह रिकॉर्ड है।

आयोजन को लेकर जिला प्रशासन व संगठन स्तर पर तैयारियां की जा रही है। सीएम की सभा के लिए 100 बाॅय 500 वर्गफीट में वॉटरप्रूफ टेंट लगा है। साथ ही आसपास 60 बाॅय 500 फीट के सामान्य पंडाल भी बनाए गए हैं। पंडाल में सीएम 28 बाॅय 88 फीट के मंच से संबोधित करेंगे। निमाड़ की गर्मी को देखते हुए पंडाल में बैठने वाले लोगों के लिए 6 एसी, 150 पंखे, 60 कूलर के साथ ही फागिंग सिस्टम भी लगाया जा रहा है। आयोजन को लेकर टेंट का सामान भोपाल से बुलवाया गया है। पंडाल में लोगों के बैठने के लिए 40 हजार कुर्सियों की व्यवस्था रहेगी। आरओ वॉटर के साथ 25 टैंकर पानी व 50 क्विंटल बर्फ की व्यवस्था भी की गई है। 80 अस्थायी शौचालय व 5 चलित शौचालय की लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर 35 विभाग स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी देंगे। वहीं परिवहन की दृष्टि से कोई परेशानी ना हो इसके लिए कार्यक्रम स्थल के पास ही 3 बड़ी पार्किंग बनाई है।

सीएम की सभा के लिए पंडाल तैयार किया है।

इधर, 18 साल में नहीं बना एक भी तालाब, अब 3 की मिली मंजूरी

भीकनगांव | आदिवासी बहुल विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई का प्रतिशत दो प्रतिशत है। क्षेत्र में वर्ष 2000 के बाद एक भी तालाब का निर्माण नहीं हुआ। सांसद नंदकुमारसिंह चौहान के प्रयासों से अब 3 तालाब की स्वीकृति मिली है। सांसद ने जल संसाधन विभाग को 6 तालाबों के प्राक्कलन बनाने के लिए कहा था। लेकिन 3 तालाबों के प्राक्कलन ही नहीं भेजे। यदि समय पर प्राक्कलन भेजे गए होते तो इनकी भी स्वीकृति मिलने की उम्मीद थी। सन 2000 के पहले पूर्व विधायक स्व. लालसिंह पटेल व स्व. डॉ. रामचंद्र जायसवाल के प्रयासों से 10 सिंचाई तालाबों की स्वीकृति के साथ निर्माण हुआ था। इनसे विधानसभा क्षेत्र (भीकनगांव व झिरन्या तहसील) की 1 प्रतिशत भूमि में सिंचाई की सुविधा मिली। स्व. डॉ. जायसवाल ने सांसद नंदकुमारसिंह चौहान को सिंचाई योजनाओं से अवगत करवाकर क्षेत्र में 21 तालाब स्वीकृत करवाने के प्रयास भी किए थे। फिलहाल लछोरा टैंक का काम शुरू हुआ है।

यह तालाब हुए स्वीकृत

तालाब लागत सिंचित रकबा

सतसाेई 42 करोड़ 1220 हैक्टेयर

रोशिया 35 करोड़ 955 हैक्टेयर

दामखेड़ा 53 करोड़ 153 हैक्टेयर

इनके भेजे जाना है प्राक्कलन

तालाब लागत सिंचित रकबा

तीरथपानी 35 करोड़ 110 हैक्टेयर

ढसलगांव 21 करोड़ 153 हैक्टेयर

केवटी 22 करोड़ 2000 हैक्टेयर

(जल संसाधन विभाग के अनुसार)

विरोध के कारण नहीं भेजी डीपीआर

सतसोई, रोशिया व दामखेड़ा का प्राक्कलन भेजा गया। इनके टेंडर प्रक्रिया में है। तिरथपानी व ढसलगांव में आपत्ति आ रही है। केवटी नदी पर तालाब निर्माण को लेकर किसानों का विरोध होने से प्राक्कलन नहीं भेज जाए। - वीएस चौहान, एसडीओ, जल संसाधन

मुख्यमंत्री श्रमिक कल्याण योजना में पंजीयन

खरगोन 31032

बड़वाह 72050

कसरावद 71748

भीकनगांव 60870

भगवानपुरा 48485 महेश्वर 45727

झिरन्या 44156

गोगावां 34784

सेगांव 19604

सीएम के दौरे से बढ़ी उम्मीदें

17 अप्रैल को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के आगमन की खबर से किसानों में तालाबों की स्वीकृति की उम्मीद बंधी है। किसान मेवालाल जायसवाल, टेवलराम नायक, जिंदरसिंह भाटिया, प्रकाश मिटावलकर, हुकुमचंद चौकसे, किशन राठौर, जगदीश जायसवाल, पप्पू भाटिया, कन्नू भाटिया, भगवान राठौर आदि ने कहा जल संसाधन विभाग सक्रियता दिखाए तो तालाबों की स्वीकृति मिल सकती है। जनप्रतिनिधियों को भी इसको लेकर प्रयास करना चाहिए। किसान गजानंद राठौर, भगवान गौड़, रवि गौड़, नारायणसिंह गिन्नारे, गोविंद चौहान, राहुल चौहान, गजरू सिटोले, दिलावर कछाया, जगदीश दरबार, धर्मेंद्र पाटीदार, दिनेश जायसवाल, गोविंद पंडित, राजू रावल, कालू जायसवाल, गोपालसिंह रावत, दुर्गासिंह रावत आदि ने कहा किसान हित में क्षेत्र में सिंचाई योजनाएं जल्द शुरू करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...