पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बस ने कार को मारी टक्कर, शिकायत की तो कार चालक से मारपीट

बस ने कार को मारी टक्कर, शिकायत की तो कार चालक से मारपीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस ने कार को मारी टक्कर, शिकायत की तो कार चालक से मारपीट

बड़वाह |
इंदौर से दाह संस्कार के लिए बड़वाह आ रहे कार सवार को तेज रफ्तार बस चालक ने कट मार दी। कार सवार ने जब बस चालक से शिकायत की तो उसके साथ चालक व परिचालक ने मारपीट की। साथ ही कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। रविवार सुबह 11.30 बस क्रमांक (एमपी 09 एचए 0922) के चालक ने नर्मदा रोड स्थित पूर्णिमा हॉस्पिटल के पास कार (एमपी 09 सीएस 5629) को टक्कर मार दी। कार सवार अखिलेश पिता कैलाशचंद अग्रवाल निवासी सिमरोल जो अपने चाचा के दाह संस्कार के लिए नावघाटखेड़ी जा रहे थे ने इसकी शिकायत बस चालक से की। बस चालक फूलसिंह गाली-गलौज करने लगा। बस से गंजू राजपूत व राजेश राजपूत निवासी मोरटक्का उतरे और मारपीट की। विवाद सुलझाने आए साथी पंकज अग्रवाल के साथ भी मारपीट की। इसके बाद वे नर्मदा घाट श्मशान घाट चले गए। जहां राजेश व गंजू फिर विवाद की नियत से आए। अपना वाहन लेने जब पंकज घाट पर गया तो गंजू ने पंकज को कट्टा दिखाकर वाहन को हाथ लगाने का मना करते हुए जाने से मारने की धमकी दी। अखिलेश ने पुलिस थाने में राजेश, गंजू व चालक फूलसिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

दूध प्लांट और झोपली मार्ग का भूमिपूजन आज

सेंधवा |
दूध प्लांट एवं गोई झोपली मार्ग का भूमिपूजन सोमवार को पशुपालन मंत्री अंतरसिंह आर्य एवं सांसद सुभाष पटेल करेंगे। सुनील अग्रवाल ने बताया पशुपालन को बढ़ावा देने व क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार देने के लिए पशुपालन मंत्री के प्रयास से 18 करोड़ की लागत से दूध प्लांट का निर्माण होगा।

खबरें और भी हैं...