पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गरिमा की पत्रिका विकासखंड में सर्वश्रेष्ठ

गरिमा की पत्रिका विकासखंड में सर्वश्रेष्ठ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनावद | शास. माध्यमिक विद्यालय ढकलगांव में पदस्थ विज्ञान विषय की अध्यापिका गरिमा अत्रे (बर्वे) द्वारा संपादित विज्ञान पत्रिका जिज्ञासा को बड़वाह विकासखंड की श्रेष्ठ पत्रिका घोषित किया है। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार सभी माध्यमिक विद्यालय के विज्ञान शिक्षकों को विज्ञान पत्रिका बनाने के निर्देश दिए थे। गरिमा ने बताया 45 पेज से अधिक की पत्रिका में वर्षभर की विज्ञान गतिविधियों को शामिल किया है। जिसमें बीमारियों के कारणों की खोज, मिट्टी परीक्षण, पशु-पक्षी व्यवहार, विज्ञान वाटिका, स्वच्छता अभियान, रद्दी कागज के पुर्नचक्रण से मूर्ति निर्माण, मिट्टी के प्रयोग, ऊर्जा संरक्षण के उपाय, जल संरक्षण ऐसा क्यों होता है विषयों की जानकारी विस्तार से प्रकाशित की है। प्रधान पाठिका सुशीला बमनके व सहकर्मी ममता राठौर के साथ विद्यालय के 100 बच्चों ने विभिन्न हाउस के माध्यम से गतिविधियां संचालित की है। प्रत्येक पृष्ठ पर विज्ञान से संबंधित सुविचार प्रकाशित किए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश डोंगरे, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक दशरथ पंवार, जनशिक्षक दीपक चौधरी, शैलेंद्र वर्मा आदि ने हर्ष जताया।

खबरें और भी हैं...