पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टीम वर्क के बिना अध्यक्ष नहीं कर सकता है काम लता ऐलकर

टीम वर्क के बिना अध्यक्ष नहीं कर सकता है काम- लता ऐलकर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़वाह | हमने जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसे हासिल करने के लिए हमें क्या करना है। यह मालूम होना आवश्यक है। अगर हमें पता है प्रदेश में क्या हुआ है तो हमें पता होना चाहिए कि जिले में क्या हुआ है। टीम वर्क महत्वपूर्ण है। टीम के बिना अध्यक्ष कुछ भी नहीं कर सकता है। पद मिलना महत्वपूर्ण नहीं पद पर कार्य करना महत्वपूर्ण है। यह बात महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लता ऐलकर ने भाजपा महिला मोर्चा की संभागीय बैठक में कही। रविवार मोरटक्का स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में इंदौर संभाग की भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी कृष्णा गौर ने कहा जिस महिला को उज्जवला योजना का लाभ मिला है। वहां सभी महिला कार्यकर्ताओं चाय पीने जाएगी। संभाग प्रभारी व प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी ने कहा हम सब इस सिद्धांत पर कार्य कर रहे हैं। राजनीति कैसे अच्छी हो यह हमारी जिम्मेदारी है। बैठक में हस्ताक्षर अभियान, मई माह में होने वाले संभागीय महिला सम्मेलन, जून माह में विधानसभा स्तर पर महिला चौपाल पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल महाजन, इंदौर संभाग के महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थी।

खबरें और भी हैं...