पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनडीवायएस 20 को रैली निकाल करेगी घाटों की सफाई

एनडीवायएस 20 को रैली निकाल करेगी घाटों की सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महेश्वर | नार्मदीय ब्राहम्ण समाज का अखिल भारतीय युवा समूह नार्मदीय युवा शक्ति सेवा समिति (एनडीवायएस) 20 मई को नगर में नर्मदा की सफाई व जागरुकता संबंधी रैली निकालेगा। नगर इकाई युवा अध्यक्ष व समूह सदस्य भास्कर पुरे के अनुसार समूह का यह 13वां चरण हैं। इसके पूर्व नर्मदा किनारे ओंकारेश्वर, मंडलेश्वर, खलघाट, नेमावर, होशंगाबाद, बुधनी, सिंगाजी, गोंदागांव, जबलपुर आदि 12 स्थानों पर यह अभियान चला चुके हैं। 20 मई सुबह 8 बजे बस स्टैंड से रैली निकालकर नर्मदा को स्वच्छ व निर्मल रखने का आह्वान किया जाएगा। नुक्कड़ नाटक से भी संदेश दिया जाएगा। इसके बाद नर्मदा पूजन, घाट सफाई व अतिथि उद्बोधन होगा। कार्यक्रम में गुरुदेव सुदेश शांडिल्य महाराज शामिल होंगे। साथ ही भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, हरदा, टिमरनी, मंडलेश्वर, धामनोद, पुणे, मुंबई, कसरावद, बड़वाह, सनावद आदि के वरिष्ठ व युवा समाजजन शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...