पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज से शुरू होगा पवित्र माह रमजान, सजी मस्जिद

आज से शुरू होगा पवित्र माह रमजान, सजी मस्जिद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुस्लिम समाज का रहमतों और बरकतों वाला पवित्र माह रमजान का आगाज शुक्रवार से होगा। शुक्रवार से शुरू हो रहे रमजान माह में रोजेदार और नमाजियों की चहल-पहल बढ़ जाएगी जो अलसुबह से देर रात तक रहेगी।

समाजजन हर दिन तड़के तीन बजे से उठकर रोजे के लिए सेहरी करेंगे। वहीं देर शाम करीब 7 बजे इफ्तार करेंगे। मस्जिदों में तराबीह की विशेष नमाज रात तक अदा करेंगे। हाफिज साहब द्वारा एक माह तक कुरान पाठ का सिलसिला चलेगा। मुस्लिम अंजुमन कमेटी के सदर हाजी मो कुद्दुस ने बताया इस्लाम धर्म में रोजा रखना हर मुस्लिम पुरुष, महिला और बालिग बच्चों पर फर्ज है। इस माह में जो लोग रोजा नहीं रखते हैं वह अल्लाह की रहमत से महरुम रहते हैं। रोजा नहीं रखना सबसे बड़ा गुनाह माना गया है। रमजान माह को तीन हिस्सों में विभाजित किया गया है। पहले रोजे से दसवें रोजे तक का पहला असरा रहमत का है। दूसरा असरा मगफिरत का है और तीसरा असरा जहन्नुम की आग से निजात पाने का है। पवित्र रमजान माह में शबे कद्र 26 वें रोजे की एक रात ऐसी है जो हजारों रातों से महत्वपूर्ण है।

वजिस खान ने बताया अल्लाह रोजेदारों के सब्र का इम्तिहान भी लेगा। एक माह तक भीषण गर्मी में 15 घंटे तक भूख-प्यास को सहन कर खुदा की रजा में रोजा रखकर खुदा की इबादत में मशगूल रहेंगे। भीषण गर्मी में भूख-प्यास झेलकर मालिक से मोहब्बत और अकीदत के साथ सब्र का नमूना भी पेश करना होगा। इस बार रमजान माह में पांच जुम्मा होंगे जो हमारे लिए खुशनसीबी की बात है।

खबरें और भी हैं...