पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • छह लाख रुपए देने की घोषणा और डॉक्टर को एपीओ करने पर उठाया महिला का शव

छह लाख रुपए देने की घोषणा और डॉक्टर को एपीओ करने पर उठाया महिला का शव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | गुढ़ागौड़जी (ग्रामीण)

कस्बे की सीएचसी में दो दिन से चला आ रहा गतिरोध छह लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा तथा सीएचसी की डॉक्टर को एपीओ करने के बाद समाप्त हो गया। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

कस्बे के भैरूं कालोनी निवासी पिंटू मेघवाल की प|ी रंजीला मेघवाल की गुरुवार को प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव से जयपुर ले जाते वक्त मौत हो गई थी। इससे गुस्साए परिजनों एवं ग्रामीणों ने सीएचसी की डॉ. अनीता भावरिया पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शुक्रवार सुबह शव को सीएचसी में लाकर रख दिया गया। इसके बाद पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा के नेतृत्व में अस्पताल परिसर में धरना शुरू कर दिया गया। परिजनों को आर्थिक सहायता देने, चिकित्सक को निलंबित करने एवं उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की गई। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शुक्रवार शाम हुई वार्ता में एक भी मांग मानने से इनकार कर दिया तो शनिवार को आंदोलन तेज कर दिया गया। सुबह से ही यहां भीड़ जमा हो गई। आखिरकार कलेक्टर दिनेश कुमार यादव और एसपी मनीष अग्रवाल खुद गुढागौड़जी पहुंचे। उन्होंने महिला के पति पिंटू मेघवाल की ओर से 11 लोगों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की। इसी दौरान नवलगढ़ विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा भी वहां पहुंचे। उदयपुरवाटी विधायक शुभकरण चौधरी ने भी फोन करके पूरे मामले की जानकारी ली। शाम साढ़े चार बजे प्रतिनिधिमंडल से बातचीत में कुछ मांगों पर सहमति बनी। इनमें डॉ. अनिता भावरिया को एपीओ करने, रंजीला का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने तथा परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 50 हजार की आर्थिक सहायता देने पर सहमति बनी। पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा और उनकी टीम ने भी दो लाख रुपए, नवलगढ़ विधायक राजकुमार शर्मा ने एक लाख रुपए तथा अंबेडकर सघर्ष समिति झुंझुनूं द्वारा 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई। इसी दौरान विधायक शुभकरण चौधरी ने फोन पर बताया कि वे राज्य सरकार से पांच लाख की सहायता दिलाने में सहयोग करेंगे। उन्होंने दो लाख रुपए अपनी ओर से देने की घोषणा की। इसके बाद रंजीला का शव उठा लिया गया। इस दौरान एडीएम मुन्नीराम बागड़िया, एएसपी नरेश कुमार मीणा, सीएमएचओ सुभाष खोलिया, प्रधान सविता खरबास, पूर्व उप जिला प्रमुख विद्याधर गिल, मांगीलाल मंगल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...