पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • विधानसभा चुनावों में बसपा 200 प्रत्याशी उतारेगी : अशोक

विधानसभा चुनावों में बसपा 200 प्रत्याशी उतारेगी : अशोक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | झुंझुनूंं

बहुजन समाज पार्टी की परिवर्तन यात्रा मंगलवार को चूरू से रवाना होकर बिसाऊ और झुंझुनूं होते हुए जिले के खेतड़ी तक पहुंची। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। झुंझुनूं पहुंचने पर बसपा कार्यकर्ताओं की ओर से अंबेडकर भवन में बसपा नेताओं का स्वागत किया गया। बसपा के राजस्थान के मुख्य प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव धर्मवीर सिंह अशोक ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा को जनता बार-बार परख चुकी है अब यहां की जनता दोनों ही पार्टियों से उकता चुकी है। प्रदेश की जनता बसपा को विकल्प के रूप में देख रही हैं। कांग्रेस और भाजपा के 71 साल से चल रहे टर्म काे खत्म करना होगा।

अशोक ने कहा कि 12 मई को नागौर से रवाना हुई परिवर्तन यात्रा 26 मई को जयपुर पहुंचेगी। प्रदेश के 33 जिलों में रथ यात्रा के माध्यम से राजस्थान की जनता को पार्टी की रीति-नीति से अवगत करवाया जाएगा। अशोक ने कहा कि पार्टी राजस्थान में विधानसभा चुनाव में 200 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। रथ यात्रा झुंझुनूं से बगड़ पहुंची जहां कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष सीताराम, उपाध्यक्ष डूंगरराम गैदर, जयप्रकाश सिंह, दारा सिंह आजाद, विजय प्रताप सिंह, खेतड़ी विधायक पूरणमल सैनी, रैली संयोजक विधायक मनोज न्यांगली, जिलाध्यक्ष शुभकरण सिंह व बंशीधर भीमसरिया मौजूद थे।

बगड़ | पीरामल गेट के पास परिवर्तन एवं सत्ता प्राप्ति संकल्प यात्रा का स्वागत किया गया। तिराहा बस स्टैंड से सब्जी मंडी होते हुए पीरामल गेट के पास पहुंची संकल्प यात्रा के प्रारंभ में डाॅ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। यात्रा में डॉ. विजय प्रताप, डॉ. जयप्रकाश सिंह, सुमरतसिंह, दारासिंह, भगवान सिंह, हरिसिंह, एवं प्रदेशाध्यक्ष सीताराम मेघवाल, प्रदीप सैनी का अड़ूका पूर्व सरपंच राजेश सैनी, मूलचंद निर्मल, शुभकरण सावा, सज्जन चूड़ी, नंदलाल मेघवाल अड़ूका आदि ने स्वागत किया।

चिड़ावा | झुंझुनूं रोड चुंगी नाका चौराहे पर मंगलवार सुबह बसपा की सत्ता परिवर्तन संकल्प यात्रा का स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने यात्रा के साथ आए प्रदेश अध्यक्ष सीताराम सिला, सादुलपुर विधायक, प्रदेश प्रभारी, डॉ. जयप्रकाश, भगवान सिंह बावा, प्रदेश महासचिव राजेंद्र नारनौलिया और शुभकरण साहवा का माल्यार्पण-पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। युवा नेता राजेश सैनी, प्रभुदयाल सैनी, टीना कुमारी आदि मौजूद थे।

बुहाना | बसपा द्वारा डाॅ. अंबेडकर सामाजिक एवं आर्थिक न्याय, परिवर्तन, सर्व समाज भाईचारा संकल्प यात्रा का बुहाना पहुंचने पर बसपा नेताओं ने स्वागत किया। इस यात्रा का बडबर, बुहाना, चैरोड़ी, जयसिंहपुरा, मानपुरा, कलाखरी, गुजरवास व थली गांव में स्वागत किया गया। यात्रा को सं‍बोधित करते हुए वक्ताओं ने वर्तमान सरकार को आड़े हाथों लिया। बुहाना से गुरवास तक कर्मवीर यादव समर्थकों ने बाइक रैली निकाली।

सिंघाना | बसपा की सर्वसमाज भाईचारा बनाओ संकल्प यात्रा कस्बे से होकर निकली। रैली का कलाखरी, थली, गुजरवास, सिंघाना, देवीपुरा, कचनियां की ढाणी सहित कई जगह स्वागत किया गया। कृष्णा मैरिज गार्डन के सामने यात्रा का स्वागत किया गया।

खेतड़ी नगर | गोठड़ा बस स्टैंड पर समाज सेवी रामेश्वर लाल सैनी, महेंद्र बागवान, एडवोकेट हवासिंह के नेतृत्व में स्वागत किया। गुलाब चंद, दयाचंद, नंदलाल, मदनलाल, महेंद्रपाल, नत्थुलाल, श्रीराम, मदनलाल, किशोरी, श्रीराम, जीवणराम, बाबूलाल, दाताराम, शीशराम सहित मुकुनपुरा, ठाठवाड़ी, शिमला, रवां, रोजड़ा झुझारपुर, मांदरी, ककराय के लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

खेतड़ी | संकल्प यात्रा का खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर बसपा कार्यकर्ताआें ने द्वार लगा स्वागत किया। नानूवाली बावड़ी पर यात्रा का सरपंच सुनीता सैनी व रमेश सैनी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। खेतड़ी में कार्यकर्ताओं ने स्वागत द्वार लगा कर एवं माला पहना कर स्वागत किया। प्रदेश प्रभारी धर्मवीर अशोक का खेतड़ी ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश प्रसाद कुमावत, एड. हवासिंह बबेरवाल, एडवोकेट शीशराम सैनी, वैणीशंकर सैनी, महावीर प्रसाद सैनी, नईमुद्दीन, सलीम मोहम्मद, अब्दुल रसीद, अकबर अली, अनवर अली, मुख्तयार अली, रामचन्द्र सैनी, ताराचन्द सैनी सहित कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर स्वागत किया।

चिड़ावा

खेतड़ी. खेतड़ी विधायक सैनी व राजगढ़ के विधायक न्यांगली का स्वागत करते हुए।

बुहाना

खेतड़ी नगर

खबरें और भी हैं...