पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • बुढ़वाले बालाजी मेले में 21 हजार के पहलवान नहीं आए, 15 हजार की कुश्ती भरतपुर के भीम ने जीती

बुढ़वाले बालाजी मेले में 21 हजार के पहलवान नहीं आए, 15 हजार की कुश्ती भरतपुर के भीम ने जीती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | नौरंगपुरा (बाघोली)

बुढ़वाले बालाजी धाम में दो दिवसीय मेले का कुश्ती दंगल व हरियाणा की पार्टी के रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। मेले में खोरी, भिवानी, दिल्ली, यूपी, रेवाड़ी, नारनौल, अलवर, जयपुर, बगड़, भरतपुर, पापड़ा, कांकरिया व आसपास के गांवों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। बगड़, जयपुर व भिवानी से आई महिलाओं ने कुश्ती दंगल में रोमांचक मुकाबलों में भाग लिया। कुश्ती 51 रुपए से लेकर 15 हजार रुपए तक की हुई। इसमें 21 हजार रुपए के पहलवान नहीं आने पर अंतिम कुश्ती 15 हजार रुपए की ही करवानी पड़ी। महिला वर्ग में 1100 रुपए की कुश्ती मंजू जयपुर ने, 2100 की कुश्ती बगड़ की पायल ने भिवानी की रितू को हरा कर जीती। पुरुषों में अंतिम कुश्ती 15 हजार की भरतपुर के भीम व हरियाणा के झज्झर के अनिल के बीच हुई, भरतपुर के भीम ने जीता। मेला कमेटी ने विजेताओं को सम्मानित किया। कोच मंगेजाराम गुर्जर भगेगा कुश्ती दंगल में निर्णायक थे। रात को हुए कार्यक्रम में मेला कमेटी के बाबूलाल कुमावत, सरपंच ताराचंद भावरिया, उप प्रधान मदनलाल भावरिया पचलंगी, प्रिसिंपल रामकुमार सिराधना आदि मौजूद थे।

जागरण आज, भंडारा कल : बुगाला | नवलगढ़ रोड स्थित सिद्धि आश्रम का स्थापना दिवस गुरुवार को मनाया जाएगा। महंत छाजूनाथ ने बताया कि इस दौरान सुबह यज्ञ हवन व भंडारा होगा। बुधवार रात भजन संध्या होगी।

बबाई में विश्व कल्याणार्थ महायज्ञ की तैयारियां शुरू : खेतड़ी | बबाई में बावड़ी बालाजी धाम पर विश्व कल्याणार्थ 21 मई से 11 कुंडीय श्री मारुति महायज्ञ का शुभारंभ होगा। महायज्ञ को लेकर बावड़ी बालाजी मंदिर के पास यज्ञ स्थल पर तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन बावड़ी बालाजी धाम के संत विनोद दास महाराज की देखरेख एवं श्रीमद् जगद्गुरू बाहुबल द्वाराचार्य बलदेवाचार्य महाराज दाऊधाम के सानिध्य में होगा। संत विनोद दास महाराज ने बताया कि 21 मई को सुबह आठ बजे बड़ा मंदिर पूरघोड़ा से 500 महिलाओं द्वारा कलश शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी। 22 मई को सुबह सवा 8 बजे अग्नि स्थापना वेद मंत्रोच्चारण के साथ की जाएगी। नौ दिवसीय महायज्ञ में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक एवं शाम 4 बजे से 6 बजे तक वेद मंत्राेच्चारण के साथ महायज्ञ में 33 जोड़े आहुतियां देंगे।

बाघोली. कुश्ती में जोर-आजमाइश करते पहलवान।

खबरें और भी हैं...