पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • प्रसव के बाद महिला की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजन नहीं उठा रहे शव

प्रसव के बाद महिला की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजन नहीं उठा रहे शव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुढ़ागौड़जी (ग्रामीण) | गुढ़ागौड़जी सामुदायिक अस्पताल में प्रसव के बाद अगले दिन जयपुर ले जाते समय महिला की मौत के मामले में उसके परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रख कर विरोध जताया। विवाद के चलते इस महिला के शव का पोस्ट मार्टम तक नहीं हो सका है। हुआ यूं कि भैरूं कालोनी निवासी पिंटू मेघवाल की प|ी रंजीला (21) को गुरुवार को प्रसव पीड़ा होने पर गुढ़ागौड़जी के सामुदायिक अस्पताल में सुबह साढ़े चार बजे भर्ती कराया गया था। अस्पताल में डॉ. अनिता भावरिया ने सुबह करीब दस बजे उसकी डिलीवरी करवाई। रंजीला को बेटा हुआ। डिलीवरी के बाद डॉ. भावरिया ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है। पिंटू ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे उसे बुला कर बताया कि रंजीला को झुंझुनूं ले जाओ, ब्लीडिंग नहीं रूक रही है। इस पर पिंटू रंजीला को झुंझुनूं ले गया, वहां चिकित्सकों ने जयपुर ले जाने को कहा, जयपुर ले जाते समय रास्ते में रंजीला की मौत हो गई। पिंटू मेघवाल रात को ही अपनी प|ी का शव लेकर गुढ़ागौड़जी सीएचसी पहुंचा और मोर्चरी में शव रखवाया। शुक्रवार को अस्पताल में पोस्टमार्टम की बारी आई तो पिंटू और परिजनों ने कहा कि डाॅक्टर की लापरवाही से मौत हुई है, इसलिए डाॅक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाए, तब तक पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। ऐसा कह लोग धरने पर बैठ गए। पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा वहां पहुंचे और डाॅक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। साथ ही उचित मुआवजा भी मांगने लगे। धरना देने वालों में रामवतार नारनौलिया, पवन खरबास, टोडी सरपंच ख्यालीराम मेघवाल, बंशीधर जाखड़, बिजेंद्र सिंह गुढ़ा, कर्ण सिंह गुढ़ा, रणवीर सिंह, संजय सिंह, संदीप सैनी, रवि दुड़िया आदि शामिल हैं। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। रात को एडीएम मुन्नीराम बागड़िया, एएसपी नरेश कुमार मीणा, एसडीएम शिवपाल जाट, सीएमएचओ, बुहाना बीडीओ के साथ पिंटू मेघवाल के परिवार जनों सहित 11 जनों की समिति के बीच चली वार्ता बेनतीजा रहा।

खबरें और भी हैं...