पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पूर्व सैनिकों ने पौत्री जन्म पर मनाया जश्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से प्रेरित होकर पूर्व नौ सैनिक संस्था के पदाधिकारियों ने हाउसिंग बोर्ड स्थित पूर्व नौ सैनिक अधिकारी राजेंद्र सिंह बागड़वा के आवास पर जाकर उनके पौत्री के जन्म पर जश्न मनाया। संस्था सचिव नेकीराम कसवा, तारामणी और सुभिता बाबल ने जच्चा को 11 सौ रुपए व श्रीफल भेंट किया। संस्था प्रवक्ता महावीर दड़िया ने बताया कि संस्था पूर्व सैनिकों के पुत्री/पौत्री का जन्म होने पर जश्न मनाती है। इस मौके पर दिनेश मील, दीपचंद, दयाराम पूनिया, सुरेंद्र बाबल, दिलीप चाहर व अजय पूनिया मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...