- Hindi News
- National
- कबड्डी में खट्टी ने मातेरबाहरा को हराया तो क्रिकेट में पंडरीपानी टीम रही विजेता
कबड्डी में खट्टी ने मातेरबाहरा को हराया तो क्रिकेट में पंडरीपानी टीम रही विजेता
जिला पुलिस ने ‘हमर पुलिस हमर संग’ के अंतर्गत परसुली में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर गांववालों को गर्मी से बचने के लिए गमछा, टोपी व टी शर्ट बांटे, वहीं खिलाड़ियों को खेल सामानों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्रिकेट और कबड्डी के मैच भी कराए गए।
कबड्डी में खट्टी और मातेरबाहरा के बीच फाइनल मैच हुआ। जिसमें में खट्टी की टीम विजयी रही। विजेता टीम को शील्ड सहित जर्सी दी गई। साथ ही साथ दूसरे, तीसरे व चौथे स्थान में रही टीमों को भी पुरस्कृत किया गया। क्रिकेट में प्रथम पंडरीपानी, द्वितीय परसुली, तृतीय अमनपुरी, चतुर्थ कारागुला की टीम रही। विजेता व उपविजेता टीम को प्रतीक चिन्ह, क्रिकेट सामग्री सहित जर्सी दिए गए। कार्यक्रम में कोमाखान प्रभारी अशोक कुजुर, टुहलू चौकी प्रभारी स्वराज त्रिपाठी, पूर्व पार्षद पंकज हरपाल, पुलिस जवान विनोद निषाद, दानवीर, वेद प्रकाश, यादराम चक्रधारी, परमानंद साहू, उमेन्द्र, राधेलाल, पंकज, सुनील, जावेद खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।
किसी के बहकावे में न आएं: एसडीओपी रूपेश कुमार डांडे ने कहा कि पुलिस अापकी मित्र है। सुख-दुख साझा करें। किसी के बहकावे में न आए।
बागबाहरा. गांवों की टीमों के बीच कराए गए कबड्डी के मैच।
पेंड्रावन ने परसापाली को हराकर जीती कबड्डी स्पर्धा
बसना| नीलांचल सेवा समिति द्वारा दशहरा मैदान बसना में 5 दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 14 मई तक किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पदमपुर (ओडिशा) विधायक प्रदीप कुना पुरोहित थे। फाइनल मैच पेंड्रावन और परसापाली के बीच हुआ, जिसमें पेंड्रावन 7 पाइंट से विजयी रही।
अतिथियों ने पेंड्रावन की टीम को प्रथम पुरस्कार 31,000 व शील्ड प्रदान किया। उपविजेता परसापाली को 21,000 व शील्ड दिए गए। वहीं तीसरा पुरस्कार राजाडेरा को 15,000 व शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। बेस्ट रेडर चंद्रकुमार ध्रुव, बेस्ट केचर सुरेश विशाल, आॅल राउंडर रवि विशाल को चांदी के मेडल दिए गए। बेस्ट दर्शक का अवार्ड बसना निवासी उदयनाथ बेहरा को दिया गया। अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। निर्णायकों को श्रीफल व शॉल देकर सम्मानित किया गया। स्पर्धा में निर्णायक हेमंत बारिक, आरएस साहू, ध्रुव मलिक, केशव सेठ, अक्षय सिदार, प्रफुल बारिक, मिनीकेतन पटेल, वरूण बाघ, शिव पटेल, जेपी चौधरी, विकास प्रधान, विश्वनाथ प्रधान, सतीश प्रधान, जगदीश सामल, कमल साहू, नेपाल साहू, भूपेंद्र प्रधान, कौशिक सेठ का सहयोग रहा। समारोह के दौरान गिरिजाशंकर महाराज पदमपुर, जयनारायण पटेल, रमेश कर, रमाकांत उपाध्याय, सुरेंद्र पांडे, ऋषभ बगर्ती सहित अन्य लोग मौजूद थे। संचालन विवेक दास ने किया।
हर साल कराई जाएगी प्रतियोगिता
बसना नगर पंचायत अध्यक्ष संपत अग्रवाल ने कहा कि यह स्पर्धा हर साल 10 मई को कराई जाएगी। मुख्य अतिथि पुरोहित ने कहा कि नीलांचल सेवा समिति सिर्फ छत्तीसगढ़ में ही नहीं बल्कि ओडिशा में भी चर्चित हो चुकी है।
10वीं और 12वीं प्रतिभावान के छात्रों का किया गया सम्मान
पुलिस ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। छत्तीसगढ़ में 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाने वाले भूपेंद्र कुमार ध्रुव के अलावा भलेसर की दीपिका सिन्हा, कमलेश्वरी चक्रधारी, परसुली के तुलसी यादव और 12वीं के छात्र भागवत सिन्हा का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।