परिणाम... 10वीं में भटगांव के आयुष रहे प्रथम
बागबाहरा| ताराचंद विद्यासागर शिक्षण समिति द्वारा संचालित प्रतिभा पब्लिक स्कूल पतेरापाली बागबाहरा में 10वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रथम स्थान में आयुष साहू पिता दिलीप साहू भटगांव ने 87.3 प्रतिशत अंक और दूसरे स्थान पर दिशा अग्रवाल पिता रमेश अग्रवाल तेंदूकोना ने 87 प्रतिशत अंक और तीसरे स्थान पर अचिन्त साहू पिता दानवीर साहू तेंदूकोना ने 85.6प्रतिशत अंक हासिल किए। 10 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की। प्रबंधन समिति के डायरेक्टर रूपेश गोयल, अध्यक्ष अजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष नियाजुद्दीन खान, सचिव एचके श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजकुमारी गोयल, सदस्य अभिषेक अग्रवाल, प्राचार्य प्रशांत दीप ने सभी छात्रों को बधाई दी।