बगड़ी नगर में संत ने सुनाई रामचरित्र मानस की चौपाइयां
बगड़ी नगर| कस्बे के श्रीयादे माता मंदिर पर अयोध्या के संत बजरंग बली शरण रामायणी द्वारा बुधवार से पुरुषोत्तम मास आरंभ होने के साथ ही रामचरित्र मानस का पाठ किया जा रहा है। आयोजन समिति के मांगूसिंह चौहान ने बताया कि संत बजरंग बली शरण का इस गांव से बहुत जुड़ाव है। पिछले कई सालों से संत द्वारा कस्बे में नि:शुल्क रामचरित्र मानस का पाठ किया जाता रहा है। इस बार पुरुषोत्तम मास होने से अधिकाधिक श्रद्धालु इसका श्रवण कर लाभ ले रहे हैं। संत ने बताया कि रामचरित्र मानस का पाठ सुनने से मनुष्य में नैतिकता व मर्यादा की भावना पनपती है। कार्यक्रम के दौरान प्रातःकाल प्रभात मंडल द्वारा रामदेवरा मंदिर से रामायण पोथी की शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर दीनदयाल सोनी, जवरीलाल राठौड़, कन्हैयालाल पायक आदि मौजूद थे।