पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डाइट ने किया 5वीं बोर्ड का परिणाम जारी

डाइट ने किया 5वीं बोर्ड का परिणाम जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बगड़ी नगर | जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान द्वारा 5 वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया डाइट प्रधानाचार्य ललित बिहारी माथुर ने बताया कि पुरे जिले में कुल 38672 छात्र पंजीकृत हुए, जिसमें से ए+ ग्रेड में 1066, ए ग्रेड में 16689, बी ग्रेड में 14040, सी ग्रेड में 4795 एवं डी ग्रेड में 411 छात्र उत्तीर्ण हुए। परीक्षा में 921 छात्र अनुपस्थित रहे। जिन विद्यालयों के सत्रांक समय पर नहीं मिल पाए, ऐसे 750 परीक्षार्थियों का परिणाम सत्रांक के अभाव में रोका गया। परीक्षा परिणाम रोके गए छात्रों के सत्रांक 4 मई तक डाइट बगड़ी नगर में प्रेषित करने पर रोके गए परिणाम जारी हो सकेंगे।

खबरें और भी हैं...