घिनोई में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम
घिनोई में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम
कालाडेरा |ग्राम पंचायत घिनोई के अटल सेवा केन्द्र पर ग्रामीणों को अंगदान के लिए जागरूक करने के लिए एमएफजेसीएफ, नवजीवन टीम के सान्निध्य में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम हुआ। सरपंच सीताराम शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी रामेश्वरलाल स्वामी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे एवं अंगदान के बारे में जानकारी ली। नवजीवन समूह के सदस्यों ने प्रजेंटेशन व वीडियो की मदद से अंगदान के बारे में ग्रामीणों से चर्चा की एवं उन सभी से इस कार्य में जुड़ने की अपील की। ग्रामीणों ने अंगदान से जुडे़ कई सवाल भी संस्था के सदस्यों से पूछे, जिनका जवाब दिया गया। सरपंच सीताराम शर्मा ने भी संबोधित किया।
एकीकृत पशुधन विकास केन्द्र शुभारम्भ
बाघावास | डूंगरी खुर्द गांव में एकीकृत पशुधन विकास केन्द्र का शुभारम्भ पशुपालन विभाग ने किया। प्रभारी राकेश कुमार, सह प्रभारी नंदाराम, समाजसेवी डॉ. राजेश चौहान, सरपंच गीता देवी यादव, जयपाल मीणा, दीपक शर्मा, सुभाष कुमावत, गजानंद वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, रामपाल मीणा, दीपचंद कुलदीप, जगदीश खोल्डया, राेशन चाचा आदि मौजूद थे। इसमें किसानों को लाभ मिल सकेगा व पशुपालन का उन्नत विकास हो सकेगा।