डूंगरी खुर्द ग्राम सभा में लिए विकास के प्रस्ताव
डूंगरी खुर्द ग्राम सभा में लिए विकास के प्रस्ताव
बाघावास |डूंगरी खुर्द गांव के अटल सेवा केन्द्र में मंगलवार को सरपंच गीता देवी यादव की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन हुआ। सचिव पोखरमल जाट ने बताया कि ग्राम सभा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास से वंचित परिवारों को सूचीबद्ध किया गया। अंबेडकर जन सेवा समिति के सदस्य व पंचायत कोरम सदस्यों ने उल्लेखनीय कार्य करने पर गिरदावर रतन सिंह, पटवारी मंजू जाट का स्वागत किया गया। वार्ड पंच बिदामी देवी खटीक, फूलचंद देवत, डॉ. राजेश चौहान, बनवारीलाल रैगर, अनिल देवत, नानूराम डबरिया, जगदीश खोल्डया, नारायणलाल रैगर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।